Move to Jagran APP

जम्मू की महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पकड़ने उसके घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस, खाली हाथ लौटी

जम्मू की महिला से चंडीगढ़ स्थित होटल में दुष्कर्म करने वाला आरोपित अभी तक फरारा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। चंडीगढ़ पुलिस आरोपित के नवांशहर स्थित घर पहुंची लेकिन वहां पुलिस को कुछ और ही जानकारी हाथ लगी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 04:14 PM (IST)
जम्मू की महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पकड़ने उसके घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस, खाली हाथ लौटी
चंडीगढ़ पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। शहर में जम्मू की महिला से दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के पास आरोपित की पूरी कुंडली है लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए इधर उधर भाग रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा। सेक्टर-22 स्थित होटल में जॉब इंटरव्यू का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपित की पहचान पंजाब के नवांशहर के बलविंदर के तौर पर हुई है। चंडीगढ़ पुलिस की टीम में आरोपित बलविंदर सिंह दबोचने के लिए नवांशहर स्थित घर पर रेड की, लेकिन आरोपित घर पर नहीं मिला। बलविंदर के घर पहुंची पुलिस को बताया गया कि बलविंदर कई दिनों से अपने घर ही नहीं आया है। हालांकि पुलिस टीम बलविंदर के घरवालों सहित उसके जानकर लोगों से भी पूछताछ करने में लगी है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी जम्मू में शादी हुई है। 29 जुलाई को नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आई थी। वह नौकरी मिलने तक पीजी हाउस में रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई। उसने बताया कि वह सीबीआइ ऑफिसर है। उसकी चंडीगढ़ में काफी जान-पहचान है। इसी झांसे में उसने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिला दिया। इसके बाद आरोपित ने नई नौकरी के लिए मीटिंग करवाने के बहाने उसे होटल में लेकर जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

ऐसे मिला आरोपित का पता

पीड़िता के अनुसार आरोपित युवक ने अपने नाम से कमरा बुक करवाया हुआ था। कमरे में लेकर जाने के बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। किसी तरह उसने मामले की शिकायत होटल स्टॉफ को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ने अपनी आइडी कार्ड होटल के रिसेप्शन पर जमा करवाया है। आईडी के आधार पर आरोपित की पहचान पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले 30 वर्षीय बलविंदर के तौर पर हो पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.