रिश्तों का खून: चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व SI ने बेटे को गोलियां से भूना, कुछ दिन पहले हेड कॉन्स्टेबल की बेटे ने की थी हत्या
चंडीगढ़ पुलिस से जुड़े दो मामलों में रिश्तों का खून हुआ है। एक पूर्व एसआई ने जमीन विवाद में बेटे ...और पढ़ें

जमीन में हिस्सा मांगने पर पूर्व एसआई ने बेटे को मारी गोलियां। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
पूर्व एसआई ने जमीन विवाद में बेटे को गोली मारी।
बेटे ने 10 लाख के लिए हेड कॉन्स्टेबल पिता को मारा।
दोनों घटनाएं चंडीगढ़ पुलिस महकमे से संबंधित हैं।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पैसा और जमीन के लिए रिश्तों का खून किया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस महकमे से जुड़े ऐसे दो उदाहरण आम लोगों के लिए सबक बने हैं।
एक मामले में जमीन में हिस्सा मांगने पर पूर्व सब इंस्पेक्टर ने अपने ही 26 वर्षीय बेटे को गोलियों से भून डाला और दूसरे मामला पिछले महीना का है, जब 19 वर्षीय बेटे ने पैसे के लिए अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की थी।
बुधवार को हुए घटनाक्रम में आरोपित मदनलाल चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मदनलाल कई वर्षों से चंड़ीगढ़ रह रहा है। उसकी बड़ी बेटी विदेश गई हुई है। दोनों बेटियों अभी अविवाहित हैं।
मदन ने एसआई की नौकरी छोड़कर चंडीगढ़ में घी की फैक्ट्री लगाई। 26 वर्षीय बेटा मुरारी भी साथ में ही कारोबार करता था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने चंडीगढ़ में ही एक होटल शुरू किया।
बुधवार को जींद में अपने गांव तलौडा जाते समय मदनलाल अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर गया था। वह पत्नी के साथ एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
मुरारी अपनी बत्नी और ढाई साल के बेटे के साथ गांव में ही था। देर रात मुरारी का पिता से जमीन में अपना हिस्सा मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मदन ने मुरारी पर सात राउंड फायरिंग की। घटना के बाद से ही आरोपी मदन फरार है।
10 लाख के लिए बेटे ने की थी पिता की हत्या
कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में ही 19 वर्षीय अरमान ने अपने पिता हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या कर दी थी। अरमान कई वर्षों से एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था, जिसे लेकर बाप-बेटे में अक्सर ही बहस हो जाती थी।
घर का माहौल भी सामान्य नहीं था लेकिन बेटे की खुशी के कारण मां-बाप मन-मसोज कर रह जाते थे। अरमान 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। पिता ने उसे समझा-बुझाकर घर बुला लिया था लेकिन नितिन को यह नहीं पता था कि जिस बेटे को वह वापस घर लाए हैं उसकी वजह से वह 25 सितंबर की सुबह नहीं देख पाएंगे।
अरमान ने अल-सुबह साढ़े चार बजे ही सोते समय अपने पिता की कनपटी पर गोली मार दी थी। नितिन की पत्नी भी चंडीगढ़ पुलिस में हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर लिया था।
