Move to Jagran APP

युवक सागर की हत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर, 2 आरोपित अभी भी फरार

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में 22 अगस्त की सुबह कुछ यवकों ने रामदरबार के सागर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल भी गिरफ्तार हुआ है। कांस्टेबल ने कोर्ट में सरेंडर किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 01 Sep 2022 12:03 PM (IST)Updated: Thu, 01 Sep 2022 12:03 PM (IST)
युवक सागर की हत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर, 2 आरोपित अभी भी फरार
रामदरबार के 24 साल के सागर की चाकू से हत्या कर दी थी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-22 में तकरीबन 15 दिन पहले 24 वर्षीय युवक सागर की चाकू मारकर हत्या मामले में अब चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार हुआ है। कांस्टेबल कमल को पुलिस ने अदालत में सरेंडर किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपित कांस्टेबल वारदात के समय आरोपित युवकों के साथ गाड़ी में ही सवार था। उसके गाड़ी में सवार होने की पुष्टि होने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपित कमल भी हत्याकांड में शामिल माना गया है। 

loksabha election banner

आरोपित कांस्टेबल कमल जिला अदालत में नायब कोर्ट के तौर पर तैनात है। उसी कोर्ट में सेक्टर-17 थाना पुलिस के अपराधिक मामलों में सुनवाई होती है। आरोपित कांस्टेबल कमल ने उसी कोर्ट में आत्म समर्पण किया है। इसके बाद उसे जज के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत भेजा दिया गया है।

बता दें कि इस मामले में आरोपितों की मदद करने के आरोप में पंजाब पुलिस का कांस्टेबल भी गिरफ्तार हो चुका है। पंजाब पुलिस के कांस्टेबल दिलावर पर हत्या मामले में आरोपित तीन युवकों को पनाह देने का आरोप है। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपित कांस्टेबल दिलावर के खिलाफ आइपीसी की धारा 212 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित कांस्टेबल को थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत धारा होने की वजह से जमानत पर छोड़ दिया था। 

बता दें कि सागर की हत्या मामले में पुलिस चार युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो आरोपित फरार हो गए थे, जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार युवकों की तलाश की जा रही  है।  

22 अगस्त की सुबह सेक्टर-22 में युवकों के दो गुटों में मामूली बहस के बाद एक गुट के युवकों ने सागर, उसके भाई विशाल और उसके दोस्त नितिश पर हमला कर दिया था। मृतक सागर के भाई विशाल ने बताया कि आरोपितों ने उसके भाई की छाती में चाकू से हमला किया। उसे इलाज के लिए फौरन जीएमएसएच-16 और उसके बाद पीजीआइ ले जाया गया। मारपीट में घायल हुए सागर के दोस्त नितिश ने बताया कि हमलावर युवक नशे में थे। नितिश ने बताया वह और उसके दोस्त बर्थ डे पार्टी मनाकर सुबह साढ़े 5 बजे गाड़ी से घर लौट रहे थे। सेक्टर-22 में आरोपित गुट के युवक अपनी गाड़ी में सवार होकर रान्ग साइड जा रहे थे, इस बीच आरोपितों ने आटो का इंतजार कर रहे युवक को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। इस टक्कर में युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया। जब घायल युवक को उठाने के लिए सागर और विशाल ने गाड़ी रोकी, इसी बीच हमलावर दोबारा अपनी गाड़ी लेकर उनके पास आए और सागर, विशाल और नितिश की से उनकी बहस हो गई। बहस के दौरान आरोपितों गुट के युवकों ने सागर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विशाल और नितिश भी घायल हुए थे, उनके हाथ और बाजू में चोट आई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.