Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, पुलिस से साथ जुड़े 4 हजार स्टूडेंट्स, Say No to Drugs की शपथ ली

Say No to Drugs चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस अभियान में शहर के लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। खास बात यह है कि इस अभियान में स्कूल और कालेजों के 4 हजार स्टूडेंट्स जोड़े गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Tue, 22 Nov 2022 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 01:50 PM (IST)
चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, पुलिस से साथ जुड़े 4 हजार स्टूडेंट्स, Say No to Drugs की शपथ ली
चंडीगढ़ पुलिस अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवा रही है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Say No to Drugs: चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस अभियान में शहर के स्कूल और कालेजों के स्टूडेंट्स को भी साथ जोड़ा गया है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अवेयरनेस कैंप लगाकर स्टूडेंट्स को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। वहीं स्टूडेंट्स भी इस कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए आगे आ रहे हैं। 

loksabha election banner

नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से शहर के सभी पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न स्कूलों/कालेजों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में विद्यार्थियों को नशे के प्रभावों और नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी जा रही है। अभियान का लक्ष्य छात्रों को नशे से बचाने और उन्हें जागरूक करना है।

अभियान के तहत सेक्टर-37 स्थित ला भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में शहर के करीब 350 लोगों ने हिस्सा लिया और सभी लोगों को नशा विरोधी शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जीएमएसएसएस सेक्टर-40 की 8वीं की छात्रा मोनिका ने 'से नो टू ड्रग्स' पर गीत गाया, जिसके लिए छात्रा को पुलिस स्टेशन सेक्टर-39 की एसएचओ ने सराहा। इसके साथ अलग-अलग स्कूल के चार हजार बच्चों ने पुलिस के साथ से नो टू ड्रग्स के खिलाफ मुहिम छेड़ने और उसे सफल बनाने के लिए शपथ ग्रहण की।

इन स्कूलों के छात्र अभियान से जुड़े

  • पुलिस स्टेशन मनीमाजरा परिसर में सरकारी स्कूल के 1500 विद्यार्थी शामिल हुए।
  • पुलिस स्टेशन सेक्टर-39 परिसर में जीएमएसएसएस-40 के 200 विद्यार्थी।
  • पुलिस स्टेशन सेक्टर-26 में जीएमएसएसएस-26 के 500 विद्यार्थी, डीएवी स्कूल-7 के 500 छात्र।
  • पुलिस स्टेशन सेक्टर-3 परिसर में जीएमएसएसएस-10 के 350 और डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के 300 स्टूडेंट्स।
  • पुलिस स्टेशन आइटी पार्क परिसर में माडल हाई स्कूल और सेक्टर-30/ए के 200 छात्र। 
  • पुलिस स्टेशन सारंगपुर परिसर में राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय सारंगपुर के 450 विद्यार्थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.