Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में बढ़े महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले, अलग-अलग घटनाओं में चार केस दर्ज

Chandigarh Police investigation वूमेन पुलिस स्टेशन ने चार मामलों में पति और आरोपित पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो मामलों में महिलाएं चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। एक महिला गुड़गांव और एक दिल्ली की रहने वाली है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:49 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:49 AM (IST)
चंडीगढ़ में बढ़े महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले, अलग-अलग घटनाओं में चार केस दर्ज
वूमेन पुलिस स्टेशन ने चार मामलों में पति और आरोपित पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामलों में पुलिस शिकायत पर केस दर्ज कर लेती है। इसके बाद लंबी जांच-पड़ताल होती है पूछताछ के बाद दोनों पक्षों को चक्कर लगाने पड़ते है। इसी मामले में अलग-अलग चार महिलाओं की शिकायत पर वूमेन पुलिस स्टेशन ने चार मामलों में पति और आरोपित पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी मामलों में जांच जारी है। 

loksabha election banner

केस -1 

सेक्टर-63 निवासी महिला ने दहेज मांगने की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 

केस-2 

हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली एक महिला ने दहेज मांगने की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 

केस-3 

सेक्टर-40 निवासी महिला ने ससुराल पक्ष और पति के खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। तीनों मामलों में वूमेन पुलिस स्टेशन की जांच जारी है। 

केस-4 

दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत केस दर्ज करवाया है। 

देश की नंबर एक गोल्फर रही इरीना बराड़ भी शिकायतकर्ता

देश की नंबर-1 गोल्फर इरीना बराड़ ने अपने पति सुजान सिंह के खिलाफ मारपीट, घरेलू उत्पीड़न और दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है। इरीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सेक्टर-5 स्थित मकान नंबर-33 निवासी प्रोफेशनल गोल्फर सुजान सिंह के साथ सात नवंबर, 2010 को हुई थी। उनकी शादी परिवार की रजामंदी में हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसके बाद मई 2012 में एक बेटी को जन्म दिया लेकिन पैसों के लालच में इसके बाद उसके ससुराल वालों ने परेशान किया। सुजान सिंह ने तो कई बार उनके साथ मारपीट भी की। उनकी इमेज खराब करने के लिए कई बार बाहर भी सबके सामने गालीगलौज की गई।

जब वह परेशान होकर अपने पिता के घर जाती तो उन्हें कपड़े तक भी नहीं लेने जाने देते थे। इसके बाद इरीना ने यूटी पुलिस की तत्कालिक एसएसपी नीलांबरी जगदले को इसकी शिकायत दी थी। शुरुआती जांच के बाद मामला चंडीगढ़ पुलिस की वुमन एंड चाइल्ड स्पोर्ट यूनिट के डीएसपी चरणजीत सिंह चन्नी के पास गया। जिन्होंने सुजान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.