नशा और हथियार तस्करों पर चंडीगढ़ पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार; कमानीदार चाकू और हेरोइन बरामद
चंडीगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में नशा और हथियार तस्करी के आरोपित।
HighLights
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से 19.48 ग्राम हेरोइन और दो कमानीदार चाकू मिले।
नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में कार्रवाई हुई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-31 थाना पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से 19.48 ग्राम हेरोइन और दो कमानीदार चाकू बरामद किए हैं। गश्त के दौरान हल्लोमाजरा मीट मार्केट के पास 40 वर्षीय प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया। उससे 10.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
सेक्टर-31 पेट्रोल पंप के पास 21 वर्षीय सुजल उर्फ बावा को गिरफ्तार किया, जिससे 9.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
इसके अलावा सेक्टर-47 में गश्त के दौरान 29 वर्षीय सुमित उर्फ सुमिता से कमानीदार चाकू बरामद किया गया। हल्लोमाजरा स्थित कैक्टस पार्क के पास 31 वर्षीय राजेश को भी कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
