Move to Jagran APP

अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए चंडीगढ़ के लोग उत्साहित, रामायण पाठ शुरू

सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-7 में रामायण का पाठ बुधवार को दोपहर 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 08:41 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 08:41 PM (IST)
अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए चंडीगढ़ के लोग उत्साहित, रामायण पाठ शुरू
अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए चंडीगढ़ के लोग उत्साहित, रामायण पाठ शुरू

चंडीगढ़ [सुमेश ठाकुर]। पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की नींव रखी जानी है, उससे पहले मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में रामायण का पाठ शुरू हो गया है। कई मंदिरों में रामायण पाठ के साथ ही भजन कीर्तन हुआ। साथ ही, श्रद्धालुओं को औषधि वाले पौधे भी बांटे गए। दिन में रामायण पाठ शुरू करने के बाद मंदिरों में शाम को घी के दीए भी जलाए गए और भगवान श्रीराम का मंदिर बनने पर खुशी जाहिर की। सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-7 के पुजारी आचार्य सीताराम ने बताया कि सालों के बाद मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है, जिसकी खुशी मनाने के लिए पाठ का आयोजन किया गया है।

loksabha election banner

रामायण पाठ का बुधवार को होगा हवन

रामायण का पाठ बुधवार को दोपहर 11 बजे तक चलेगा। उसके बाद हवन का आयोजन किया जाएगा। सवा 12 बजे के करीब उन मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण जल्द और बेहतर तरीके से होने की कामना करना है। मंगलवार देर शाम को शहर के ज्यादातर मंदिर दीपावली की सजावट की तरह लाइटों से सजाए गए थे।

भक्तों को बांटे औषधि वाले पौधे

रामायण का पाठ शुरू होने के बाद कई मंदिरों में औषधि वाले पौधे भी बांट गए जिसमें गलोए, अजवायन और तुलसी के पौधे शामिल रहे। जिनका उद्देश्य रोगों से मुक्ति दिलाना है। शहर के विभिन्न मंदिरों में खास प्रसाद का भी आयोजन किया गया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.