Move to Jagran APP

नए-नए टैक्स लगाकर चंडीगढ़ की जनता को किया जा रहा दुखीः सुभाष चावला

कांग्रेस का कहना है कि जम्मू-कश्मीर की तरह चंडीगढ़ भी केंद्र शासित प्रदेश है। दोनों ही केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ की जनता के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 03:43 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 03:43 PM (IST)
नए-नए टैक्स लगाकर चंडीगढ़ की जनता को किया जा रहा दुखीः सुभाष चावला
नए-नए टैक्स लगाकर चंडीगढ़ की जनता को किया जा रहा दुखीः सुभाष चावला

चंडीगढ़, जेएनएन। पानी के मुदे पर चंडीगढ़ में सियासत गरम है। विपक्षी दल लगातार भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम लोगों को ज्यादा तंग कर रही है। टैक्स लगाने के बाद अब पानी के रेट तीन गुना तक बढ़ाने पर नगर निगम के पूर्व मेयर व कांग्रेस नेता सुभाष चावला ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने वहां की जनता को राहत देते हुए पानी के बिलों में एक साल तक 50 फीसद की कटौती की है। उनका कहना है कि वहां के व्यापारियों को 1400 करोड रुपए का राहत पैकेज भी घोषित किया गया है।

loksabha election banner

कांग्रेसी नेता सुभाष चावला का कहना है कि जम्मू कश्मीर की तरह चंडीगढ़ भी केंद्र शासित प्रदेश है। ऐसे में दोनों ही केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ की जनता के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ की जनता का क्या कसूर है। उन्हें राहत देने की बजाय नए-नए टैक्स लगाकर दुखी किया जा रहा है।

सुभाष चावला ने पिछले माह वित्त एवं अनुबंध कमेटी की ओर से सेक्टर-23 के छोटे बूथों का किराया 14 रुपए से 21600 करने पर भी कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ के व्यापारियों को मारा जा रहा है। उनका कहना है कि इस फैसले से सेक्टर 23 के व्यापारियों की कमर टूट गई है। चावला ने आगे यह भी कहा है कि चंडीगढ़ की जनता को इस बात की सजा दी जा रही है। जबकि शहर वासियों ने भाजपा को ही वोट दिए हैं ऐसे में क्या उनकी देशभक्ति में कोई कमी रह गई। नगर निगम के पूर्व मेयर सुभाष चावला पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के करीबी हैं। मालूम हो कि इस समय युवा कांग्रेस ने नगर निगम की ओर से बढ़ाए गए पानी के बिलों पर मोर्चा खोला हुआ है। युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर दो बार रोष प्रदर्शन कर चुकी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.