पंचकूला में घर पर अकेले थे बुजुर्ग दंपती, दीवार फांद घुसा चोर; पैनिक बटन दबाते ही पहुंची सुरक्षा टीम
बुजुर्ग सेवानिवृत्त अधिकारी के पंचकूला स्थित घर में दिनदहाड़े चोर घुस गया, लेकिन दंपती ने सतर्कता दिखाते हुए पैनिक बटन ...और पढ़ें

पैनिक बटन दबाते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट मिला और तुरंत सुरक्षा कर्मी पहुंचे। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
पंचकूला में सेवानिवृत्त अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोर घुसा।
बुजुर्ग दंपती ने तुरंत पैनिक बटन दबा सुरक्षा टीम को बुलाया।
सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर चोर को रंगे हाथों पकड़ा।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। बुजुर्ग सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी ने सतर्कता बरत कर बड़ी चोरी की घटना को नाकाम कर दिया। सेक्टर-8 स्थिति बुजुर्ग दंपती के घर पर दिनदिहाड़े चोर दीवार फांद कर घुस गया। घर में किसी के घुसने की आहट मिलते ही दंपती सतर्क हो गया।
इसी दौरान बुजुर्गों को घर में गैस पाइपलाइन लीक होने की गंध भी मिली। दंपती ने बिना समय गंवाए घर में लगे ग्लोबल सिक्योरेक्स के सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम का पैनिक बटन दबा दिया। बटन दबाते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट मिल गया और कंपनी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
सेक्टर-5 पंचकूला स्थित ग्लोबल सिक्योरेक्स के कंट्रोल रूम को अलर्ट मिलने के बाद कर्मचारी तुरंत सेक्टर-8 के मकान नंबर-102 में पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसा हुआ था और घर में कापर तार काटने की कोशिश कर रहा था।
टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस आरोपित को अपने साथ थाने लेकर गई।
