Move to Jagran APP

चंडीगढ़ प्रति व्यक्ति पानी की खपत में पहले ही नंबर-1, अब आप ने खेला मुफ्त पानी का कार्ड

नगर निगम चुनाव करीब आते ही शहर में भी मुफ्त सुविधाएं देने की राजनीति शुरू हो गई है। दिसंबर में संभावित चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रचार और सदस्यता अभियान लाच किया। इस मौके पर पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर निश्शुल्क पानी आपूर्ति का वादा किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 06:30 AM (IST)
चंडीगढ़ प्रति व्यक्ति पानी की खपत में पहले ही नंबर-1, अब आप ने खेला मुफ्त पानी का कार्ड
चंडीगढ़ प्रति व्यक्ति पानी की खपत में पहले ही नंबर-1, अब आप ने खेला मुफ्त पानी का कार्ड

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

loksabha election banner

नगर निगम चुनाव करीब आते ही शहर में भी मुफ्त सुविधाएं देने की राजनीति शुरू हो गई है। दिसंबर में संभावित चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रचार और सदस्यता अभियान लाच किया। इस मौके पर पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर निश्शुल्क पानी आपूर्ति का वादा किया। पार्टी के नेताओं ने अपना घोषणा पत्र सार्वजनिक करते हुए दावा किया यह पार्टी का घोषणा पत्र नहीं बल्कि गारंटी कार्ड है। अब सवाल इस बात का है कि चंडीगढ़ की जनता से ऐसा चुनावी वादा भला क्या सोच कर लिया गया। जबकि प्रति व्यक्ति पानी की खपत के मामले में चंडीगढ़ पहले ही पूरे देश में नंबर-1 है। यहां देश के बाकी शहरों के मुकाबले पानी आपूर्ति की स्थिति पहले ही बेहतर है। शायद इसीलिए पेयजल की बर्बादी के मामले में भी शहर पहले नंबर पर है। यहां 25 फीसद से ज्यादा पानी बर्बाद हो जाता है। और तो और इस समय चंडीगढ़ नगर निगम को पानी की सप्लाई से एक अरब रुपये का घाटा हर साल हो रहा है।

शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर दिल्ली की तर्ज पर 20 हजार लीटर पानी निश्शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, सहप्रभारी प्रदीप छाबड़ा, आप संयोजक प्रेम गर्ग और चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा भी मौजूद थे। जरनैल सिंह ने सदस्यता और प्रचार अभियान को लांच किया।

उन्होंने कहा कि शहरवासी भी आम आदमी पार्टी के नगर निगम में आने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा की गंदी राजनीति ने चंडीगढ़ की जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जो चंडीगढ़ नगर निगम को ग्रांट इन एड देना चाही वह नहीं दिया जा रहा है। जबकि नगर निगम में भाजपा का मेयर है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। जब मंत्रियों और नेताओं को निश्शुल्क बिजली पानी मिल सकती है तो आम जनता को क्यों नहीं। चंडीगढ़ में भी केजरीवाल!

जरनैल सिंह ने चंडीगढ़ में भी केजरीवाल.. नाम से एक घोषणा कार्ड जारी किया। इसमें उन्होंने जनता से तमाम वादे किए। इनमें प्रमुख हैं.. - शहरवासियों के लिए फ्री पार्किंग के अलावा फ्री वाई-फाई भी।

- दिल्ली की तर्ज पर गवर्नमेंट सर्विसेज ऑन होम

- जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा।

- उन्होंने डंपिग ग्राउंड के कचरे के पहाड़ के निष्पादन का भी दावा किया

- शहरवासियों पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

- गांवों में लाल डोरे के बाहर बने निर्माण को नियमित किया जाएगा। नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरेगी आप, त्रिकोणीय मुकाबले के आसर

आम आदमी पार्टी द्वारा हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध करवाने का वादा करने के बाद अब कांग्रेस और भाजपा भी अपने घोषणा पत्र में इतना जिक्र कर सकते हैं। नगर निगम चुनाव में इस बार आप के पहली बार चुनावी मैदान में आने से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस ने अभी प्रचार अभियान की शुरुआत नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.