Move to Jagran APP

चंडीगढ़-मोहाली पेरीफेरी मिल्कमैन यूनियन चुनाव में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान

यूनियन इस कोरोना महामारी के चलते चुनाव करवाने के इच्छुक नहीं थी पर पिछले साल उनकी यूनियन के कुछ साथियों ने यूनियन को भंग करने की कोशिश की और 15 दिन पहले अपने दो चार यूनियन मैंबरों को इक्ट्ठे करके अपने आप ही चुनाव करवा लिया और प्रधानगी ले ली।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 12:04 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 12:04 PM (IST)
चंडीगढ़-मोहाली पेरीफेरी मिल्कमैन यूनियन चुनाव में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान
चुनाव के दौरान चंडीगढ़-मोहाली पेरीफेरी मिल्कमैन युनियन के नवनिर्वाचित प्रधान व अन्य सदस्य।

मोहाली, जेएनएन। चंडीगढ़-मोहाली पेरीफेरी मिल्कमैन युनियन (रजि.) द्वारा वीरवार को फेज-3ए स्थित गुरुद्वारा साहिब में सर्वसम्मति के साथ नए युनियन मैंबरों के पदों का गठन किया। मोहाली दोजी यूनियन के प्रधान जसमेर गिरी निवासी गांव शामपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी यूनियन इस कोरोना महामारी के चलते चुनाव करवाने के इच्छुक नहीं थी, पर पिछले साल उनकी यूनियन के कुछ साथियों ने यूनियन को भंग करने की कोशिश की और 15 दिन पहले अपने दो चार यूनियन मैंबरों को इक्ट्ठे करके अपने आप ही चुनाव करवा लिया और प्रधानगी ले ली। उन्होंने बताया कि उनकी यूनियन वर्ष 1992 से रजिस्टर्ड है और नई यूनियन वर्ष 2020 में रजिस्टर्ड हुई बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मजबूरन उनकी यूनियन को सरकार ने नियमों की पालना करते अपने चुनाव करवाने पड़े।

prime article banner

चुनाव में परमजीत सिंह को चंडीगढ़ प्रधान व जरनैल सिंह को चंडीगढ़ का मीत प्रधान चुना गया, जबकि जसमेर सिंह गिरी को प्रधान मोहाली, दिलबाग सिंह को मीत प्रधान मोहाली, अमरजीत सिंह लांडरां को कैशियर, जगजीत सिंह को सेक्रेटरी व प्रेम सिंह भंगू को चुनाव कमिश्नर चुना गया है। दोजी यूनियन के मोहाली प्रधान ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में यूनियन मेंबरों की मीटिंग बुलाएंगे, जिस में नई नीतियों को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोजी यूनियन के हितों के लिए एक प्रस्ताव डालकर एक्सीडेंट फंड देने की पॉलिसी बनाई जाएगी और फंड इक्ट्ठे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन के मेंबरों को साथ लेकर एक ग्रुप इंश्योरेंस करवाएंगे, जिसके साथ बूरे समय में वह आप ही अपना कलेम ले सकेंगे। इससे उनको फंड के लिए किसी ओर से आस नहीं लगानी पड़ेगी। इस मौके यूनियन के अन्य मैंबर जोगा सिंह कामरेड, हाकम सिंह, बलवंत सिंह भी उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.