Move to Jagran APP

वेलकम गेट से दिखा 51 साल के चंडीगढ़ का इतिहास

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ को बने हुए 51 साल का समय पूरा हो गया है। स्थापना दिवस

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 03:01 AM (IST)
वेलकम गेट से दिखा 51 साल के चंडीगढ़ का इतिहास
वेलकम गेट से दिखा 51 साल के चंडीगढ़ का इतिहास

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ को बने हुए 51 साल का समय पूरा हो गया है। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वेलकम गेट से शहर का पूरा इतिहास दिखाया गया। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में आयोजित मेले में करीब 50 स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों पर अलग-अलग प्रकार का सामान रखा गया था। जिसमें कपड़ों से लेकर घर की सजावट तक का हर प्रकार का सामान उपलब्ध था। गाड़ियों को पसंद करने और उन्हें शोरूम से लेने के बजाय यहीं से बुक कराने का सुनहरा मौका भी यहां पर दिया गया था। स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन स्कूल स्टूडेंट्स ने मेले का जमकर फायदा उठाया। सैकड़ों लोगों ने मेले में शिरकत की और खरीदारी के अलावा शहर के बारे में जानकारी हासिल की। गेट पर डिस्पले लगाकर भी जानकारी दी गई।

loksabha election banner

एंट्री गेट पर लगाए गए थे पोस्टर

एंट्री गेट पर प्रशासन की तरफ से बड़े-बड़े पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों पर शहर बसने से पहले की फोटो, सचिवालय, कैपिटल कांप्लेक्स, आर्ट गैलरी, अरोमा होटल की इमारतों को पौराणिक स्थिति में पेश किया गया। पोस्टरों में इन इमारतों के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी गई थी। इसके अलावा शहर की महान हस्तियों में एमएन शर्मा, नेकचंद, मिल्खा सिंह, कपिल देव, युवराज सिंह, नीरजा भनोट को भी जगह दी गई थी। पोस्टर में इनके जन्म से लेकर इनके कार्यो को भी डिस्पले किया गया था।

बच्चों के लिए बेहतर मौका

चंडीगढ़ में सैकड़ों लोग बाहरी राज्यों से आकर बसे हैं। उनके परिवार भी यही बस चुके हैं। परिवार में बच्चे हैं लेकिन बच्चों को शहर के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। इसका एक कारण यह होता है मां-पिता को खुद को शहर के बारे में पता नहीं होता। मेले में डिस्पले की गई जानकारी बच्चों और अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

-पीएस सांघी, मेला विजिटर

शहर में रहते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। बच्चे भी मेरे पास ही रहते हैं। काम की व्यस्तता के कारण कभी भी कैपिटल कांप्लेक्स नहीं जा सका और न हीं आर्ट गैलरी की कोई जानकारी थी। रविवार को बच्चों के साथ सब कुछ देखकर मजा भी आए और बहुत सी जानकारी भी हासिल हुई है।

नितिन ठाकुर, मेला विजिटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.