Move to Jagran APP

चंडीगढ़ MC स्टडी टूर: गोवा-मुंबई जाने को ललायित पार्षद अब इंदौर-नागपुर जाने से बच रहे, अभी तक 21 ने भरी हामी

Chandigarh MC Councilors Study Tour गोवा- मुंबई टूर पर जाने के लिए जो पार्षद ललायित थे वो अब इंदौर नागपुर जाने को तैयार नहीं हैं। अभी तक कुल 21 पार्षदों ने ही टूर पर जाने के लिए हामी भरी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2022 01:49 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 01:49 PM (IST)
चंडीगढ़ MC स्टडी टूर: गोवा-मुंबई जाने को ललायित पार्षद अब इंदौर-नागपुर जाने से बच रहे, अभी तक 21 ने भरी हामी
चंडीगढ़ के पार्षदों का स्टडी टूर 10 सिंतबर को जाएगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। गोवा और मुंबई स्टडी टूर जाने की बात चल रही थी तो सभी भाजपाई और कांग्रेसी काउंसलर्स के साथ कई आम आदमी पार्टी के पार्षद भी जाने को तैयार थे। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने गोवा और मुंबई स्टडी टूर ले जाने की मंजूरी नहीं दी। इस टूर को स्टडी टूर कम सैरसपाटा ज्यादा कहा जा रहा था। इस वजह से ही इस टूर पर विवाद बढ़ता चला गया। आखिर में टूर कैंसिल करना पड़ा।

loksabha election banner

गोवा और मुंबई जाना भले ही रद हो गया हो लेकिन नगर निगम का स्टडी टूर जाएगा जरूर। अब यह टूर इंदौर और नागपुर जाएगा। प्रशासन ने गोवा और मुंबई स्टडी टूर पर जाने से रोक लगा दी थी। इसके बाद इंदौर और नागपुर जाने की मंजूरी दी गई है। इसके बाद अब टूर पर जाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।

वैसे तो यह टूर सभी 35 पार्षदों के लिए होगा, लेकिन अभी तक 21 काउंसलर्स ने ही इंदौर और नागपुर टूर पर जाने की सहमति दी है। नगर निगम के दो अधिकारी भी साथ जाएंगे। यह टूर सात दिन का होगा। 10 सितंबर को पार्षद टूर जाएंगे और 16 को वापस चंडीगढ़ लौटेंगे। 

बताया जा रहा है कि इंदौर और नागपुर कई पार्षद जाने को तैयार नहीं हैं। यह सभी गोवा और मुंबई जाने के सपने देख रहे थे। दस सितंबर शनिवार को टूर जाने की बात कही जा रही है। अभी कुछ और पार्षदों के नाम इसमें जोड़े जा सकते हैं। यह टूर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की स्टडी के लिए आयोजित किया जा रहा है। चंडीगढ़ में भी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट लगना है। जेपी प्लांट नगर निगम ने टेकओवर कर रखा है। अब इस प्लांट को चलाने के लिए नगर निगम नई तकनीक खोज रहा है। इसमें किस तरह की मशीनें इंंस्टाल की जाएं किस टेक्नोलाजी पर बेस्ड हो। इन सभी बातों को देखने के लिए पार्षद जा रहे हैं। कई पार्षदों के अब टूर पर नहीं जाने की वजह यह भी बताई जा रही है कि वह पहले इंदौर जा चुके हैं। इससे पहले भी नगर निगम का स्टडी टूर स्वच्छता स्टडी के लिए इंदौर जा चुका है।

अभी तक इन पार्षदों ने जताई है टूर पर जाने की इच्छा

मेयर सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा, कनवरजीत राणा, मनोज सोनकर, कुलजीत संधू, जशमनप्रीत सिंह, राजेंद्र शर्मा, सौरभ जोशी, प्रेमलता, अंजू कत्याल, तरुणा मेहता, कुलदीप, जसविंदर कौर, सुमन देवी, रामचंद्र यादव, पूनम, नेहा, गुरबक्श रावत, जसबीर सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.