Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के ज्यादातर पार्षदों ने अपने वार्ड में नहीं करवाए काम, 80 लाख डेवलपमेंट फंड में से 5 लाख भी नहीं खर्चे

चंडीगढ़ नगर निगम को इस साल डेवलमेंट फंड के लिए जो राशि मिली थी उसे अधिकतर पार्षद खर्च ही नहीं कर पाए हैं। आधे से ज्यादा पार्षद इस साल का अपना वार्ड डेवलपमेंट फंड खर्च नहीं कर सके हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 08 Oct 2022 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2022 01:43 PM (IST)
चंडीगढ़ के ज्यादातर पार्षदों ने अपने वार्ड में नहीं करवाए काम, 80 लाख डेवलपमेंट फंड में से 5 लाख भी नहीं खर्चे
हर पार्षद को 31 दिसंबर तक वार्ड डेवलपमेंट फंड खर्च करने के लिए दिया जाता है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम को इस साल डेवलमेंट फंड के लिए जो राशि मिली थी, उसे अधिकतर पार्षद खर्च ही नहीं कर पाए हैं। आधे से ज्यादा पार्षद अपना वार्ड डेवलपमेंट फंड खर्च नहीं कर सके हैं। नगर निगम के अनुसार 35 में से 12 पार्षद ऐसे हैं जिन्होंने वार्ड डेवलपमेंट फंड से 5 लाख रुपये ही खर्च किए हैं जबकि हर साल हर पार्षद को 80 लाख रुपये का वार्ड डेवलपमेंट फंड मिलता है।

loksabha election banner

वार्ड नंबर-9 के भाजपा पार्षद बिमल दूबे और वार्ड नंबर-27 की कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने अपने वार्ड के विकास कार्यों पर डेवलपमेंट फंड का एक भी पैसा नहीं खर्च किया है। गुरबख्श रावत ने दावा किया है कि वह 71 लाख रुपये के ज्यादा के काम पास करवा चुकी हैं और इन कार्यों के टेंडर प्रोसेसिंग में है, जो जल्द पास होंगे।  

हर पार्षद को 31 दिसंबर तक वार्ड डेवलपमेंट फंड खर्च करने के लिए दिया जाता है। जिसे पार्षद अपने वार्ड के विकास कार्यों पर खर्च करते हैं। पिछले साल ही दिसंबर में नगर निगम चुनाव हुए थे। इस समय प्रशासन की ओर से मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति नहीं की हैं। मनोनीत पार्षदों को डेवलपमेंट फंड नहीं दिया गया है। 

नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। इनमें आप के 14, कांग्रेस के 6, भाजपा के 14 और अकाली का एक पार्षद है।

जिन 12 पार्षदों ने 5 लाख रुपये का वार्ड डेवलपमेंट फंड खर्च किया है उनमें से आप के 5, भाजपा के 4 और कांग्रेस के दो और शिअद पार्षद शामिल है। जबकि मेयर सरबजीत कौर अपने वार्ड नंबर-5 के लिए 19.65 लाख रुपये का खर्च कर पाई है।

डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता अपने वार्ड नंबर-11 के लिए 26.42 लाख रुपये का खर्चा कर पाए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा 53 लाख और भाजपा पार्षद हरप्रीत कौर बबला 46 लाख रुपये का खर्चा कर पाए हैं। आप पार्षद तरुण मेहता अपने वार्ड नंबर-18 के लिए 41 लाख रुपये खर्च कर पाई हैं। भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने 40 लाख खर्च किए हैं।

अधिकतर पार्षदों का कहना है कि वह अधिकारियों को विकास के कामों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहते हैं, लेकिन अधिकारी समय पर प्रस्ताव तैयार नहीं करते हैं। वार्ड नंबर-20 के पार्षद गुरचणजीत सिंह ने सिर्फ एक लाख 29 हजार रुपये का खर्च किए हैं। उनका कहना है कि वह हल्लोमाजरा और बहलाना गांव में दो ट्यूबवेल लगाना चाहते हैं, जिस पर 70 लाख रुपये का खर्च हाेंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को लिखित में प्रपोजल बनाने के लिए कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.