चंडीगढ़ नशा कारोबारियों के घर पर बुलडोजर चलवाएंगे मेयर, प्रशासक से मांगी कार्रवाई की अनुमति
चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने शहर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुमति प्रशासक से मांगी ...और पढ़ें

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी। (फाइल फोटो)
HighLights
मेयर सौरभ जोशी ने नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रशासक से नशा कारोबारियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की अनुमति मांगी।
पुलिस-डीसी की निष्क्रियता पर स्वयं कार्रवाई की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मेयर सौरभ जोशी ने प्रशासक से बड़ी कार्रवाई की अनुमति मांगी है। मेयर ने कहा कि यदि नशे के कारोबारियों के खिलाफ डीसी और पुलिस विभाग कार्रवाई नहीं करते हैं तो उन्हें कार्रवाई करने की अनुमति दी जाए। वह नशे के कारोबारियों के घरों पर बुलडोजर चलवाएंगे।
सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित ‘नशे को इंकार, उज्ज्वल भविष्य को करे स्वीकार’ थीम के तहत 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मेयर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में स्कूलों के एसएसएस वॉलंटियर ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया। नाटक के जरिए युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, गृह सचिव मंदीप बराड़ और स्पेशल सेक्रेटरी नगर निगम हरप्रीत सिंह सूदन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
