Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • chandigarh
LIVE BLOG

Chandigarh Mayor Election 2024: हाई कोर्ट में 26 फरवरी को होगी अगली सुनवाई, परिणाम के बाद आप-कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

Chandigarh Mayor Election 2024 पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। सभी दलों के राष्ट्रीय नेता इस चुनाव पर अपनी नजर रख हुए थे। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। बाकी वोट रद कर दिए गए।

By Monu Kumar JhaWed, 31 Jan 2024 03:30 PM (IST)
News Article Hero Image

Chandigarh Mayor Election 2024 पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। सभी दलों के राष्ट्रीय नेता इस चुनाव पर अपनी नजर रख हुए थे। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। बाकी वोट रद कर दिए गए।

31 Jan 20243:30:11 PM
कांग्रेस सांसद ने अंतरिम बजट पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को चंडीगढ़ मेयर चुनाव से जोड़ साधा निशाना

संसद में आज राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण और अंतरिम बजट पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की है। जिस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र को कुचला गया। ठीक उसी तरह आर्थिक और सामाजिक राष्ट्रपति के भाषण में मुद्दों को कुचल दिया गया। गोगोई ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह से पीएम के करीबियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इस साल के बजट से भी उन्हें फायदा मिलता रहेगा।

31 Jan 20241:33:32 PM
कांग्रेस नेता पवन बंसल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा वे चतुर...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा है कि वे चतुर हैं। अगर कोई फैसला उनके खिलाफ जाता है तो वे चीजों को पलटने और उसे अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि क्या यही उनके राम हैं। राज्य?... हम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। पवन बंसल ने कहा कि उनके पीठासीन अधिकारी ने जो किया है वह एक अपराध है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। यह बेहद गंभीर मामला है।

31 Jan 202412:55:51 PM
आप-कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से चंडीगढ़ में कर रहे प्रदर्शन
blog images

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस संयुक्त रूप से चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में कल आए मेयर चुनाव परिणाम के बाद प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें आप-कांग्रेस गठबंधन के पास 20 वोट थे जबकि भाजपा के पास 15 वोट थे। फिर जब चुनाव परिणाम आए तो भाजपा उम्मीदवार मनोज को विजेता घोषित किया गया।

31 Jan 202412:48:53 PM
हाई कोर्ट में चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर दायर की गई याचिका पर इस दिन होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के मंगलवार को हुए चुनावों को लेकर दायर की गई याचिका पर आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में बताया कि कैसे जो चुनाव की प्रक्रिया है उससे Presiding Officer ने छेड़छाड़ की है और इसकी वीडियो जिसमें वो वोट पर मार्क लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें वीडियो की एक कॉपी पेनड्राइव में अदालत में दी गई।

30 Jan 20247:59:00 PM
रााघव चड्ढा ने एक्‍स पर किया पोस्‍ट

राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर एक्‍स पर पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने कहा कि आज का मेयर चुनाव कितना निष्‍पक्ष था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा ने अपने ही नेता अनिल मसिह को ही पीठासीन अधिकारी बनाया। भाजपा ने फर्जीवाडा करते हुए अपना फर्ज और पार्टी का कर्ज बहुत अच्‍छे से निभाया है।

आज का चंडीगढ़ मेयर चुनाव कितना निष्पक्ष था इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि BJP ने अपने इस नेता Anil Masih को Presiding Officer बनाया था।

फ़र्ज़ीवाडा करते हुए अपना फ़र्ज़ और पार्टी का क़र्ज़ बहुत अच्छे से निभाया इन्होंने। pic.twitter.com/exGfdojQRv

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) January 30, 2024

30 Jan 20244:23:08 PM
भाजपा की जीत पर घमासान, राघव चड्ढा ने BJP पर लगाया देशद्रोह का आरोप

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद से आप-कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस नेता पवन बंसल ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस किया। जिसमें राघव चड्ढा ने बीजेपी पर देशद्रोह का आरोप लगाया।

30 Jan 20244:20:21 PM
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर भड़के पंजाब CM

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए। मान ने कहा लोकतंत्र की लूट हुई है। ऊपर से आए आदेश के मुताबिक परिणाम आया है। 36 वोट गिनने में भी घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि 20 वाले विपक्ष में जबकि 15 वाले सत्ता में बैठे हैं।

30 Jan 20243:09:16 PM
फिर हाईकोर्ट पहुंचा चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव का विवाद

मेयर चुनाव परिणाम आने के बाद जहां बीजेपी जीत से गदगद नजर आ रही है तो वहीं आप पार्टी भाजपा पर तंज कस रही है। अब चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय इस मामले में सुनवाई करेगा।

30 Jan 20241:44:34 PM
AAP-Congress ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का किया बहिष्कार
blog images

आप-कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का बहिष्कार कर दिया है वह सदन छोड़ चले गए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर के लिए किरण खेर वोट कर रही हैं। आप-कांग्रेस मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं।

30 Jan 20241:04:40 PM
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, आप के प्रत्याशी की करारी हार

कांग्रेस-आप पार्षद आरोप लगा रहे हैं की पीठासीन अधिकारी ने हस्ताक्षर करते हुए बैलेट पेपर पर Pen चलाया है। यह वोट रद किए हैं। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। बाकी वोट रद दिए गए। इस प्रकार से भाजपा का मेयर बना।

30 Jan 202412:43:48 PM
बैलेट बॉक्स खुलने से पहले, सदन में जोरदार हंगामा
blog images

मेयर चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है लेकिन बैलेट बॉक्स खुलने से पहले ही सदन में जोरदार हंगामा हुआ। आप कांग्रेस के पार्षद कह रहे हैं की एजेंट के सामने बॉक्स खोला जाए। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह कह रहे हैं पूरे हाउस के सामने बॉक्स खुलेगा।

30 Jan 202412:37:24 PM
मेयर चुनाव के पड़े सभी 36 वोट, राजिंद्र शर्मा डाल रहे हैं अंतिम वोट

चंडीगढ़ मेयर चुनाव की वोटिंग लगभग समाप्ति की कगार पर है। सभी 36 वोट लगभग डाले जा चुके हैं। अंतिम वोट राजिंद्र शर्मा डाल रहे हैं।

30 Jan 202412:25:41 PM
मतदान शुरू होने से पहले दिया गया डेमो, सांसद किरण खेर ने किया पहला वोट
blog images

मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी वोटर्स को एक डेमो दिया गया। पूरा होने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हो रही है। मेयर पद के लिए सबसे पहले सांसद किरण खेर ने वोट दिया।
भाजपा मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने अपना वोट डाला है। उसके बाद डिप्टी मेयर हरजीत ने डाला है।

30 Jan 202411:54:28 AM
मेयर चुनाव के मद्देनजर सेक्टर 17 को चारों तरफ से किया गया बंद
blog images

मेयर चुनाव को देखते हुए सेक्टर 17 को चारों तरफ से बंद किया गया है। पैदल भी वहीं आ रहे हैं जो केवल स्टाफ हैं। उन्हीं गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति है, जिन्हें पहले से परमिशन लिया हुआ है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us