Chandigarh Weather Update: देर रात बारिश के बाद सुबह निकली हल्की धूप
शहर में देर रात हुई बारिश के बाद साेमवार सुबह से शहर में हल्की धूप निकली हुई है। इससे शहर में उमस बढ़ गई है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में देर रात हुई बारिश के बाद साेमवार सुबह से शहर में हल्की धूप निकली हुई है। इससे शहर में उमस बढ़ गई है। लेकिन आसमान में छाए हुए बादलों से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आज और कल भी शहर में बारिश होने की संभावना जताई है।
इसके साथ ही शहर में प्री मानसून ने भी दस्तक दे दी है। शहर में 25 जून तक मानसून आने की पूरी संभावनाएं बनी हुई है। शहर का अधिकतम तापमान सुबह 11 बजे तक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में हुए सुहावने मौसम का आनंद लोग सुखना लेक और पार्कों में घूम कर ले रहे है।
प्री मानसून के पहले ही दिन शहर में 32.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा के मुताबिक 25 जून तक शहर में शहर में मानसून दस्तक दे देगा और इस बार पहले के मुकाबले अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। शनिवार रात और रविवार तड़के हुई बारिश के बाद शहर में दिनभर धूप खिली रही। इस दौरान शहर में गर्मी भी महसूस की गई। शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में शहर का तापमान
- सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ शहर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार है।
- बुधवार को शहर में हल्की बारिश होने के साथ तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है।
चंडीगढ़ में कब-कितनी बारिश हुई
साल कुल बारिश कम/ ज्यादा
2010 1165.5 एमएम 38 फीसद ज्यादा
2011 772.9 एमएम आठ फीसद कम
2012 801.5 एमएम पांच फीसद कम
2013 792.8 एमएम छह फीसद कम
2014 599.2 एमएम- 29 फीसद कम
2015 548.3 एमएम- 35.5 फीसद कम
2016 456.9 एमएम- 45.8 फीसद कम
2017 752.8 एमएम- 10 फीसद कम
2018 895.2 एमएम - 18 फीसद ज्यादा
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें