विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में युवक की शर्मनाक हरकत; बोटिंग करते समय सुखना लेक में किया पेशाब, लोगों में रोष

Published: Fri, 22 May 2026 03:10 PM (IST)

चंडीगढ़ की सुखना लेक में बोटिंग के दौरान एक युवक ने पेशाब कर दिया, जिसका वीडियो उसके साथी ने बनाया। ...और पढ़ें

चंडीगढ़ की पहचान मानी जाने वाली सुखना लेक में युवक की हरकत से लोगों में रोष।

चंडीगढ़ की पहचान मानी जाने वाली सुखना लेक में युवक की हरकत से लोगों में रोष।

HighLights

  1. उसके साथी ने घटना का वीडियो बनाया।

  2. युवक की हरकत से लोगों में रोष।

  3. पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सुखना लेक में एक युवक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। बोटिंग के दौरान युवक ने नाव में खड़े होकर पेशाब किया। उसके साथी वीडियो बनाता रहा।

इस हरकत से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग इस हरकत को सार्वजनिक स्थान और शहर की पहचान मानी जाने वाली सुखना लेक का अपमान बता रहे हैं। युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुखना लेक शहर की शान है और यहां इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।