चंडीगढ़ के सेक्टर-56 में पत्नी से झगड़ा करने वाली महिला से की छेड़छाड़ व मारपीट, गिरफ्तार
जफर की पत्नी की पड़ोस में रहने वाली महिला से लड़ाई हो गई थी। इसी बीच जफर ने दूसरी महिला को थप्पड़ जड़ दिए थे।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-52 में पत्नी के दूसरी महिला से झगड़ा होने पर पति बीच में आ गया। उसने पत्नी के पक्ष में दूसरी महिला की पिटाई कर छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपित जफर अहमद को गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत भेजा गया।
सेक्टर-56 में दो महिलाओं के बीच आपसी कहासुनी झगड़े में बदल गया। दोनों के झगड़े के बीच एक महिला का पति जफर अहमद मौके पर पहुंचा। उसने दूसरी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ उसे थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर आरोपित जफर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार झपटमार को भेजा जेल
एक अन्य मामले में धनास निवासी महिला आरती से मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपित को पब्लिक की
मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। नशे की लत में वारदात करने वाले धनास के रहने वाले आरोपित 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ बदरी को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारदात के बाद सूचना पाकर अभिषेक की खोज में जुटे सारंगपुर थाने में तैनात एसआइ अवतार
सिंह और कांस्टेबल अमित ने आरोपित की पहचान कर दबोचा था।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें