चंडीगढ़ के लंबित मुद्दों पर दिल्ली में चर्चा, प्रशासक कटारिया ने उपराष्ट्रपति के समक्ष रखी अपनी बात
चंडीगढ़ के लंबित प्रशासनिक और विकास कार्यों पर दिल्ली में चर्चा हुई। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

उपराष्ट्रपति से मिलने पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया।
HighLights
चंडीगढ़ के लंबित मुद्दों पर दिल्ली में हुई चर्चा।
प्रशासक कटारिया ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात।
प्रशासनिक और विकास कार्यों पर रखी अपनी बात।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मुद्दों पर मंगलवार को दिल्ली में चर्चा हुई। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के समक्ष चंडीगढ़ के लंबित प्रशासनिक और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।
कटारिया नई दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। लंबित प्रशासनिक और विकास कार्यों को लेकर भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
