सीएचबी ने शुरू की प्रॉपर्टी खरीदने की प्रक्रिया, 16 दिसंबर तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले सकें इसके लिए बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के लिए लंबा समय दिया है। 16 दिसंबर तक अपनी पसंद की प्रॉपर्टी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। एस्टेट ऑफिस के बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की प्रॉपर्टी ऑक्शन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रॉपर्टी के खरीददार अपने लिए प्रॉपर्टी पर दाव लगाने के लिए तैयारी भी कर चुके हैं। बोर्ड की 200 प्रॉपर्टी में से सबसे ज्यादा रूझान फ्री होल्ड प्रॉपर्टी के प्रति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दो दिनों में जो रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उनमें भी फ्री होल्ड के लिए रजिस्ट्रेशन ज्यादा हो रहे हैं। इस सप्ताह रजिस्ट्रेशन खूब होंगे।
ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले सकें इसके लिए बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के लिए लंबा समय दिया है। 16 दिसंबर तक अपनी पसंद की प्रॉपर्टी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। तीन दिन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन सही है या नहीं जांच के लिए रखे हैं। 17 से 20 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन की जांच होगी। जिसके बाद 23 और 24 दिसंबर को ऑक्शन में बोली के लिए रखे गए हैं। एस्टेट ऑफिस की भी फ्री होल्ड प्रॉपर्टी रिजर्व प्राइज से अधिक रेट पर बिकी थी। एक प्रापर्टी तो कई गुणा रेट पर बिकी थी। इसी को देखते हुए अब बोर्ड के भी फ्री होल्ड फ्लैट महंगे बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है।
यह है फ्री होल्ड प्रॉपर्टी
सेक्टर-63 में थ्री बेडरूम कैटेगरी के 7 फ्लैट्स हैं। यह सभी फ्री होल्ड हैं। जिसमें प्रत्येक का कवर्ड एरिया 1417.49 स्क्वेयर फीट है। इनका रिजर्व प्राइस प्रत्येक का 1.04 करोड़ रुपये रहेगा। इसी सेक्टर में टू बेडरूम कैटेगरी में 18 फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक का कवर्ड एरिया 1106.32 स्कवेयर फीट है और प्रत्येक का रिजर्व प्राइस 76.40 लाख रुपये रखा है। वहीं वन बैडरूम कैटेगरी के 16 फ्लैट्स ऑक्शन में बेचे जा रहे हैं। जिनका ऑक्शन में प्रत्येक का कवर्ड एरिया 724.16 स्कवेयर फीट है। इसमें प्रत्येक का रिजर्व प्राइस 43.11 लाख रुपये तय किया है। इसी सेक्टर में तीन ईडब्ल्यूएस मकान बेचे जा रहे हैं, इनका रिजर्व प्राइस प्रत्येक 18.71 लाख रुपये तय किया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें