सीएचबी अलॉटियों ने 11 जगह की भूख हड़ताल, चेतावनी- मांगें न मानीं तो निकालेंगे रैली Chandigarh News
संजीव बंसल और सीपी ठाकुर ने बताया कि दो सप्ताह बाद रैलियों का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद एक कॉमन प्लेस पर बड़ी रैली का आयोजन होगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अलॉटियों ने वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर कई सेक्टरों में विरोध प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की। सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन की कोआर्डिनेशन कमेटियों के आह्वान पर अलग-अलग सेक्टर में 11 जगह महिलाएं सुबह दस से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल पर बैठीं। इनके साथ सैकड़ों प्रदर्शनकारी भी धरने पर मौजूद रहे।
काउंसलर शक्ति देवशाली, देवेश मोदगिल, कंवर राणा, रविंद्र कौर गुजराल, हरदीप सिंह, गुरबख्श रावत और शीलाफूल सिंह ने धरना स्थलों पर महिलाओं को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई। पूर्व मेयर एवं काउंसलर देवेश मोदगिल ने लगभग सभी धरना स्थलों पर अलॉटियों का हौसला बढ़ाया और कैंपेन में सहयोग देने का भरोसा दिया। कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य सुभाष गुप्ता और मुकेश कश्यप ने बताया कि सभी काउंसलर खुद प्रेस कांफ्रेंस बुलाएंगे और इस कैंपेन को लीड करने की घोषणा करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य कंजेस्टेड एरिया की रिडेवलपमेंट तक वन टाइम सेटलमेंट की मांग रहेगी।
संजीव बंसल और सीपी ठाकुर ने बताया कि दो सप्ताह बाद रैलियों का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद एक कॉमन प्लेस पर बड़ी रैली का आयोजन होगा। रविवार को धरने प्रदर्शन का आयोजन एसी धवन, विशाल शर्मा, दुर्योधन राणा, सतीश खोसला, सुखदेव सिंह और ज्ञान कौर ने किया। सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशा की कोआर्डिनेशन कमेटियों ने कहा कि प्रदर्शन जारी रहेंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें