विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में 6 दिन चलेगा टी-20 मुकाबला, विजेता को एक लाख और उपविजेता को मिलेंगे 50 हजार

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:21 PM (IST)

चंडीगढ़ में 29 सितंबर से रमा अत्रे महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा, जिसमें पांच राज्य स्तरीय टीमें हिस्सा लेंगी। ...और पढ़ें

रमा अत्रे महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से शुरू।

रमा अत्रे महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से शुरू।


HighLights

  1. रमा अत्रे महिला टी-20 टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में

  2. विजेता टीम को 1 लाख, उपविजेता को 50 हजार रुपये मिलेंगे

  3. जेपी अत्रे स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की भी वार्षिक घोषणा की गई

डा सुमित सिंह श्योराण चंडीगढ़। जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट सोसाइटी की ओर से सातवां रमा अत्रे महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चार अक्टूबर तक चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा के पूर्व एडीजीपी जेपी अत्रे की पत्नी रमा अत्रे की स्मृति में आयोजित होने वाले इस टी-20 टूर्नामेंट में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, गोवा क्रिकेट एसोसिएशन, पीसीए कोल्ट्स, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की पांच राज्य स्तरीय टीमें हिस्सा लेंगी।

चार दिन चलेगा मुकाबला

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 29 सितंबर को सुबह 9:30 बजे सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग मुकाबले 29 और 30 सितंबर तथा दो और तीन अक्टूबर को होंगे।

चार लीग मैच सेक्टर-8 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल चार अक्टूबर को महाजन क्रिकेट ग्राउंड, चंडीगढ़ में होगा। सभी मुकाबले एसजी की सफेद गेंद और रंगीन पोशाक में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट समिति के चेयरमैन पंजाब के सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी चंदर शेखर, संयोजक विवेक अत्रे और आयोजन सचिव कैप्टन सुशील कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता युवा महिला क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराएगी।

बीसीसीआई के नियमों और नियमन के तहत खेली जाएगी लीग

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लीग सह नाकआउट आधार पर बीसीसीआई के नियमों और नियमन के तहत खेली जाएगी। मुकाबलों के लिए बीसीसीआई और राज्य पैनल के अंपायर तथा स्कोरर नियुक्त किए जाएंगे।

विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मुकाबले में प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर को भी पुरस्कार मिलेगा।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य अरुण कुमार बोधा, अमरजीत कुमार, हरमिंदर सिंह बावा, गौतम शर्मा और दलजीत सिंह मौजूद रहे।

हर साल दिसंबर में दिए जाएंगे जेपी अत्रे स्पोर्ट्स अवॉर्ड

खास बात: जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट सोसाइटी ने महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ खेल जगत में योगदान देने वाले खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक जेपी अत्रे स्पोर्ट्स अवॉर्ड शुरू करने की भी घोषणा की है।

जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट सोसाइटी ने वार्षिक जेपी अत्रे स्पोर्ट्स अवॉर्ड शुरू करने की घोषणा की है। ये पुरस्कार हर साल दिसंबर में चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में उभरते हुए चैंपियनों को दिए जाएंगे।

अलग-अलग खेलों के युवा और उभरते खिलाड़ियों को पुरस्कारों में प्राथमिकता दी जाएगी। कुछ युवा खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति और वित्तीय प्रोत्साहन भी शुरू किए जाएंगे। पूर्व आइएएस अधिकारी एवं संयोजक विवेक अत्रे ने बताया कि पुरस्कारों के चयन के लिए एक समिति गठित की जा रही है।

इसमें ओलंपियन अंजुम मौदगिल, खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली, रेडियो कमेंटेटर सुशील दोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष सौरभ दुग्गल और एक अन्य प्रमुख खेल व्यक्तित्व शामिल होंगे। समिति पुरस्कार समारोह से करीब एक महीने पहले खिलाड़ियों के उपलब्ध रिकार्ड और सदस्यों की जानकारी व समझ के आधार पर अपनी सिफारिशें देगी।

पुरस्कारों के दायरे में केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि पुराने खिलाड़ी, कोच, खेल पत्रकार और खेल मेंटर भी शामिल होंगे। सोसाइटी की ओर से वार्षिक जेपी अत्रे स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए विशेष लोगो भी तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के कर्मचारियों को 8% DA का तोहफा, 1 सितंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन