विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नगर निगम चुनाव से पहले शराब कारोबार पर शिकंजा, चंडीगढ़ के पांच बड़े प्लांट्स पर की रेड; स्टॉक की जांच

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:17 PM (IST)

चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव से पहले अवैध शराब आपूर्ति पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने पांच बड़े ...और पढ़ें

फेज-1 और फेज-2 में स्थित पांच बड़े डिस्टलरी और बाटलिंग प्लांट्स पर छापा।

फेज-1 और फेज-2 में स्थित पांच बड़े डिस्टलरी और बाटलिंग प्लांट्स पर छापा।

HighLights

  1. ईएनए और स्प्रिट के स्टाक में मिली खामियां।

  2. पांच प्लांट्स के संचालकों से मांगा गया जवाब।

  3. रिकॉर्ड मिलान करने के साथ रजिस्टर भी खंगाले।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने शराब की अवैध सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। आबकारी विभाग की टीमों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में स्थित पांच बड़े डिस्टलरी और बाटलिंग प्लांट्स पर छापेमारी कर स्टाॅक और दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान पांचों प्लांट्स में कुछ खामियां सामने आई हैं।

विभाग ने संबंधित संचालकों से जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर कम डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव के निर्देश पर की गई। विभाग की अलग-अलग टीमों ने प्लांट्स में शराब के स्टाक, उत्पादन से संबंधित रिकॉर्ड और कच्चे माल के दस्तावेजों की पड़ताल की।

खास तौर पर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) और स्प्रिट के स्टाॅक का मिलान किया गया। टीमों ने प्लांट्स में उपलब्ध स्टाॅक का रिकॉर्ड से मिलान करने के साथ इन-आउट रजिस्टर भी खंगाले। इनके माध्यम से यह जांच की गई कि कितना कच्चा माल प्लांट में आया, कितना इस्तेमाल हुआ और कितनी शराब तैयार कर आगे भेजी गई।

अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की, ताकि स्टाॅक और रिकॉर्ड में किसी तरह के अंतर का पता लगाया जा सके। हाल के दिनों में चंडीगढ़ में निर्मित शराब का स्टाक विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से पकड़े जाने के बाद विभाग ने निगरानी तेज की है। जांच में सामने आई खामियों को लेकर अब प्लांट संचालकों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

शहर के सभी डिस्टलरी और बाटलिंग प्लांट्स की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में भी एक्साइज नियमों के पालन की जांच की जाएगी।- निशांत कुमार यादव, डीसी कम एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर।