चंडीगढ़ में पेट की बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने दी जान, विदेश से आए डॉक्टर बेटे को मां को न बचा पाने का मलाल
चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ऊषा देवी ने पेट की बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

सेक्टर-41 में बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर दी जान। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
पीजीआई से सेवानिवृत्त होने के बाद घर का कामकाज संभाल रही थी।
बेटा विदेश में डाॅक्टर है और दो दिन पहले ही घर पर आया था।
पति को बाजार से दवा लाने भेजा और लगा लिया फंदा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-41 में शनिवार को एक दुखद भरी घटना हुई। पेट की बीमारी से परेशानी बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। विदेश से आए डॉक्टर बेटे को मां को न बचा पाने का मलाल है।
75 वर्षीय ऊषा देवी पीजीआई से सेवानिवृत्त होने के बाद घर का कामकाज संभाल रही थी। उनका बेटा विदेश में डाॅक्टर है और दो दिन पहले ही लौटा है। शनिवार सुबह उषा देवी ने अपने पति को दवा लेने के लिए बाजार भेजा था।
पति के घर से जाने के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब पति वापस लौटे तो उन्होंने ऊषा देवी को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऊषा देवी पेट की बीमारी से ग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी थीं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
