शिक्षा विभाग की वेबसाइट बनी सिरदर्द
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग की वेबसाइट सभी के लिए सिरदर्द बन गई है। एक छोटी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग की वेबसाइट सभी के लिए सिरदर्द बन गई है। एक छोटी सी जानकारी के लिए वेबसाइट को खोलने में घंटों का समय लग जाता है। जब कई बार प्रयास करने के बाद वेबसाइट खुल जाती है तो उसमें जानकारी ही नहीं मिलती है। जिससे हर कोई परेशान है। उल्लेखनीय है कि विभाग की वेबसाइट में बदलाव का निर्णय लिया था। इसमें स्कूल और कॉलेज की जानकारी अलग-अलग फोल्डर में रखी जानी थी। इसके साथ ही स्कॉरलशिप को अप्लाई करने या फिर स्टूडेंट्स से जुड़ी हुई कई जानकारियों को इसमें अपडेट करना था। बॉक्स-
जनवरी 2018 में पूरा होना था कार्य
वेबसाइट अपडेट का काम जनवरी 2018 में पूरा होना था। इसके लिए सितंबर 2017 में काम शुरू किया गया लेकिन अप्रैल 2018 तक इसमें जानकारी पूरी नहीं है। अभी तक किसी भी स्कॉलरशिप की स्कीम की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं है। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल व हेडमास्टर और स्कूलों की वेबसाइट तक अपडेट नहीं हुई है। इसके अलावा डेली सर्कुलर की जानकारी तक वेबसाइट में अपडेट नहीं की गई है। बॉक्स-
छुट्टी वाले दिन वेबसाइट हो जाती है पूरी तरह बंद
शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर एक तो जानकारी पूरी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ इसे यदि किसी छुट्टी वाले दिन खोल लिया जाए तो यह खुलती ही नहीं है। जिससे वेबसाइट से जानकारी हासिल करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोट-
शिक्षा विभाग की वेबसाइट को अपडेट करते समय बहुत सारी परेशानियां आ रही हैं। जिस कारण इसे खोलने में परेशानी आ रही है। इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। सप्ताह भर में यह पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगी।
आरएस बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन शिक्षा विभाग।