चंडीगढ़ में नशा तस्कर गिरफ्तार, 7 वर्षों में अब तक 10 केस हो चुके दर्ज; फिर भी नहीं सुधरा
सेक्टर-34 पुलिस ने 43 वर्षीय अवतार सिंह उर्फ तारी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पंजाब में ...और पढ़ें

सेक्टर-45 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पार्किंग के पास से हेरोइन समेत आरोपित गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
मोहाली के गांव दुराली का रहने वाला है आरोपित।
पंजाब में पहले से नौ मामले दर्ज, जिनमें एक चोरी का।
चंडीगढ़ सेक्टर-45 में गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 43 वर्षीय अवतार सिंह उर्फ तारी को 21.57 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित मोहाली के गांव दुराली का निवासी है और उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के आठ मामलों समेत कुल नौ केस पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान अवतार सिंह को सेक्टर-45 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पार्किंग के पास रोका गया। तलाशी में हेरोइन बरामद हुई।
अवतार सिंह के खिलाफ 2019 से लगातार कार्रवाई हो रही है, जिसमें चोरी का मामला भी शामिल है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
