Move to Jagran APP

Chandigarh: महिला की आपबीती, फ्लैट में कैद किया, 4-5 लोग आते और दुष्कर्म करते, वीडियो बनाकर करवाया देह व्यापार

Chandigarh Crime महिला को कई महीने फ्लैट में कैद करके रखा। उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म हुआ। उसके अश्लील वीडियो बनाए गए और बाद में देह व्यापार में धकेल दिया। यह घटना चंडीगढ़ में हुई है ।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 03:22 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 03:22 PM (IST)
Chandigarh: महिला की आपबीती, फ्लैट में कैद किया, 4-5 लोग आते और दुष्कर्म करते, वीडियो बनाकर करवाया देह व्यापार
महिला को ब्लैकमेल कर जबरन देह-व्यापार में धंधे में धकेल दिया। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक महिला के साथ जो हुआ वह दिल दहला देगा। महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता एक बार नहीं कई बार यौन शोषण की शिकार हुई। पीड़िता जैसे तैसे आरोपितों के चंगुल से भाग कर आई तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला को काम दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपित ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद आरोपित ने महिला को ब्लैकमेल कर जबरन देह-व्यापार में धंधे में धकेल दिया।

loksabha election banner

काफी समय तक आरोपितों ने पीड़िता को सेक्टर-62 स्थित एक फ्लैट में कैद करके रखा। मौका पाकर फ्लैट से भागकर पीड़िता घर पहुंची इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी। मामले की शिकायत एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को देने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में मुख्य आरोपित मोहाली के डेराबस्सी का रहने वाला दीपक सैनी उर्फ़ गैरी है। वहीं, पुलिस ने अमृतसर के अविनाश उर्फ हीरा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पांच साल पहले महिला की मुलाकात मोहाली में रहने वाले गैरी से हुई थी। उसने महिला की माली हालत देखकर काम दिलाने का झांसा दिया। उसने काम दिलाने के बहाने महिला को सेक्टर-63 स्थित एक फ्लैट में बुला लिया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित गैरी ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

ग्राहक के पास ले जाते, वापस फ्लैट में बंद कर देते

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित गैरी और उसके साथ उससे देह व्यापार करवाते थे। उसे ग्राहक के पास लेकर जाते थे और वहां से लाकर जबरन अपने फ्लैट में बंद कर देते थे। आरोपित अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने के अलावा उसके सात सात के बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपित फरार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.