यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लाला अमरनाथ अग्रवाल मेमोरियल टूर्नामेंट में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की जीत, टीडीएल अकादमी को 7 विकेट से हराया
पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले जा रहे लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-14 आयुवर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ क्रिकेट ...और पढ़ें

जागरण सवांददाता ,चंडीगढ़। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-14 आयुवर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने टीडीएल क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराया।
इसे पहले टीडीएल पंचकूला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में सभी विकेट विकेट गंवाकर 86 रन बनाए। टीम की तरफ से शौर्य ने 29 रन, रक्षित जैन ने 15 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी करते हुए अंकन लटका ने 22 रन देकर पांच विकेट, दक्ष ने पांच रन देकर चार विकेट और त्रिजल गोयल ने 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 22 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 87 रन और मैच सात विकेट से जीत लिया। दक्ष कश्यप ने नाबाद 40 रन, शिवराज ने 15 रन, रणवीर आहुजा ने 12 रन बनाए। पराजित टीम की भविष्य ने 14 रन देकर एक विकेट और अक्षित ने 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं प्रतियोगिता के दूसरे मैच में सीएल चैंप क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने सनराइज क्रिकेट अकादमी को 35 रन से हराया। अंकन लटका व दक्ष कश्यप को संयुक्त रूप से मैन ऑफ दा मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
31 को रेलवे से होगा वूमेंस सीनियर्स वनडे का पहला मुकाबला
बीसीसीआइ वूमैन्स सीनयर्स वनडे के लिए पुणे रवाना हुई चंडीगढ़ की टीम ने अपने पांच दिन के क्वारंटाइन के बाद मैदान पर जमकर अभ्यास किया। डेक्कन जिमखाना क्लब में कोच नागेश गुप्ता की अगुआई में स्क्वायड की सभी बीस खिलाड़ियों ने लगभग 3 घंटे नेट और ग्राउंड प्रेक्टिस की। टीम मैनेजर इंदु गुप्ता ने बताया कि 31 अक्टूबर को इसी मैदान में टीम का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला रेलवे के खिलाफ है जिसके लिए प्लेयर्स उत्साहित हैं। चंडीगढ़ का दूसरा मुकाबला एक नवंबर को ओडिशा, 3 नवंबर का उत्तराखंड, 4 नवंबर को तमिलनाडु और अंतिम मुकाबला 6 नवंबर को मुंबई के साथ है।
