Chandigarh Coronavirus News : चंडीगढ़ में लंबे अंतराल के बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, 65 नए केस
चंडीगढ़ में शुक्रवार को 65 नए पॉजिटिव केस सामने आए। राहत की बात यह रही किलंबे अंतराल के बाद शहर में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई। वहीं साथ ही 67 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई। वहीं 65 नए पॉजिटिव केस सामने आए। साथ ही 67 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। शहर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 657 हो गए हैं।
इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 80 मामले सामने आए। बुधवार को 60 केस आए थे। एक दिन में ही 20 केस की बढ़ोतरी हो गई। जो 80 नए केस आए उनमें 48 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक मनीमाजरा में छह केस सामने आए। इसके बाद सेक्टर-37 में पांच मामले पॉजिटिव मिले। हालांकि 43 पेशेंट ठीक होकर आइसोलेशन से बाहर भी आए। अभी तक बुजुर्गों की कोरोना से सबसे अधिक मौत होती रही है। लेकिन अब युवाओं को यह अपना शिकार बनाकर जिंदगी लील रहा है। गुरुवार को कोरोना से एक मौत हुई। यह मौत सेक्टर-25 निवासी 21 वर्षीय युवती की हुई। युवती को कोरोना की पुष्टि होने के बाद हालत बिगड़ने पर पीजीआइ में दाखिल कराया गया था। किडनी की गंभीर बीमारी भी मौत का कारण बनी। दो दिन पहले 30 वर्षीय युवक की मौत हुई थी।
मोहाली में मिले कोरोना के 37 नए केस, 54 मरीजों ने दी वायरस को मात
मोहाली: जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए। वहीं 54 मरीजों ने कोविड को मात दी है। हेल्थ विभाग की टीम ने बताया कि जिले में अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 12250 पहुंच गया है। 54 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। गौरतलब है कि जिले में अभी 499 केस एक्टिव हैं और 11515 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 236 पहुंच गई है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें