चंडीगढ़ में सिद्धू की सक्रियता से उड़ी बंसल गुट की नींद, हाईकमान को भेजेंगे एेसा प्रस्ताव
लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए स्थानीय कांग्रेसियों ने सिर्फ पवन बंसल के नाम का प्रस्ताव पास किया है। उनकी ओर से बंसल के पक्ष में एक सिफारिश पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी।
चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। पंजाब के कैबिनट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के चंडीगढ़ से कांग्रेस का दावेदार बनने के बाद बंसल गुट भी सक्रिय हो गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए स्थानीय कांग्रेसियों ने सिर्फ पवन बंसल के नाम का प्रस्ताव पास किया है। उनकी ओर से बंसल के पक्ष में एक सिफारिश पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी।
इस संबंध में वीरवार को सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्यों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, अलग-अलग प्रकोष्ठ के चेयरमैन, जिला अध्यक्षों और सभी ब्लाक के अध्यक्ष शामिल हुए। कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र ङ्क्षसह बबला ने बताया कि बैठक में अकेले पवन बंसल का नाम दिल्ली हाईकमान को भेजने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा कई सीनियर नेताओं ने भाग लिया।
स्थानीय पदाधिकारी और सदस्य बंसल के करीबी
कांग्रेस भवन में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को टिकट देने के प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। पार्टी हाईकमान ने चंडीगढ़ सहित देश की सभी प्रदेश कार्यकारिणी को अपने यहां से चुनाव लडऩे वाले अलग-अलग दावेदारों के नाम भेजने के लिए कहा है। इसी के तहत चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी ने बंसल के नाम पर यह प्रस्ताव पास किया है। पार्टी के नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को पार्टी प्रभारी आशा कुमारी और सह प्रभारी हरीश चौधरी के नाम प्रस्ताव से जुड़ा पत्र भेजा जाएगा।
नवजोत कौर के अलावा तिवारी भी हैं दावेदार
नवजोत कौर सिद्धू के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी चंडीगढ़ से लोकसभा टिकट के दावेदार हैं। यह दोनों पहली बार चंडीगढ़ से टिकट मांग रहे हैं। नवजोत कौर सिद्धू 30 जनवरी को चंडीगढ़ कांग्रेस भवन आकर टिकट के लिए आवेदन करेंगी। 26 जनवरी को सिद्धू का धनास में कार्यक्रम भी होने जा रहा है। इसका आयोजन पूर्व मेयर पूनम शर्मा की ओर से किया जा रहा है। सिद्धू का चंडीगढ़ में पहला कार्यक्रम है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी शहर में पहले से ही कार्यक्रम कर रहे हैं।