Move to Jagran APP

कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा बोले- इस मुश्किल की घड़ी में कहां हैं सांसद किरण खेर, जिम्मेदारी से भाग नही सकती

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि शहर की जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रही है और सांसद किरण खेर शहर में नहीं हैं। वह इतनी असंवेदनशील कैसे हो सकती हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 07:01 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा बोले- इस मुश्किल की घड़ी में कहां हैं सांसद किरण खेर, जिम्मेदारी से भाग नही सकती
कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा बोले- इस मुश्किल की घड़ी में कहां हैं सांसद किरण खेर, जिम्मेदारी से भाग नही सकती

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण शहर में कर्फ्यू के बीच कांग्रेस ने सांसद किरण खेर पर निशाना साधा है। बुधवार को चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि शहर की जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रही है और सांसद नदारद हैं। उनकी गैरमौजूदगी पर सवाल खड़े करते हुए छाबड़ा ने कहा ऐसी मुश्किल की घड़ी में जहां सांसद को शहर की जनता को दिक्कतों को दूर करने की जिम्मेदारी लेनी थी। वह थोड़ा सा फंड देकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग नही सकती हैं। आज इस मुश्किल घड़ी में सांसद किरण खेर को जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत थी। आज वह शहर से बाहर रहकर इतनी असवेदनशील कैसे दर्शा  सकती हैं।

loksabha election banner

प्रशासक से कहा, शहर में सब्जी, राशन और दूध की किल्लत 

छाबड़ा ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान जरूरत के समान जैसे राशन, दूध, सब्जियों की किल्लत और अव्यवस्था के कारण शहर की जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है। सब्जी, राशन और दूध सही ढंग से  घर घर नही पहुंच रहा है। उन्होंने प्रशासक बीपी सिंह बदनोर से आग्रह किया इस अव्यवस्था को शीघ्र ठीक किया जाए। 

पार्षदों से की फंड देने की अपील

छाबड़ा ने कहा जिस तरह कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने अपने वार्ड फंड से 5 लाख रुपये मेडिकल सुविधाओं के लिए देने की पेशकश की है, उसी तरह बाकी कांग्रेस पार्षद भी जरूरत के लिए फंड देकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की कालोनियों में रोज दिहाड़ी कमाकर अपना जीवन बसर करने वाले लोगों को रोटी के लाले पड़े हुए हैं। उनके लिए प्रशासन पैक्ड भोजन बांटने की तुरन्त व्यवस्था करें ताकि घर मे बैठा गरीब भूखा ना सोए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.