Move to Jagran APP

पवन बंसल को कोविड रिलीफ टास्क फोर्स के सदस्य बनाए जाने पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने जताया आभार

चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और देश के पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को भी इस कमेटी में सदस्य बनाया है। कोरोना के दौरान किए जा रहे राहत कार्यों के लिए इस हम कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में रणदीप सुरजेवाला को भी सदस्य बनाया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 03:13 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 03:13 PM (IST)
पवन बंसल को कोविड रिलीफ टास्क फोर्स के सदस्य बनाए जाने पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने जताया आभार
चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन बंसल को कोविड रिलीफ टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए कांग्रेस की ओर से जो जो कार्य किए जा रहे हैं।उनके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रिलीफ टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स में 13 सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। जिसका चेयरमैन गुलाब नबी आजाद को बनाया गया है। जबकि शहर के पूर्व सांसद और देश के पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को भी इस कमेटी में सदस्य बनाया गया है। कोरोना के दौरान किए जा रहे राहत कार्यों के लिए इस हम कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में रणदीप सुरजेवाला को भी सदस्य बनाया गया है। मालूम हो कि पवन बंसल इस समय कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी हैं। यह फोर्स कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए जा रहे राहत कार्यों की गतिविधियों को भी कोऑर्डिनेट करेंगे।

loksabha election banner

पवन बंसल को सदस्य बनाए जाने पर चंडीगढ़ कांग्रेस का नेताओं ने सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस प्रधान सुभाष चावला का कहना है कि पवन बंसल काफी मेहनती और समझदार नेता है। मालूम हो कि इस समय चंडीगढ़ कांग्रेसियों और से करो ना के मरीजों को घर से अस्पताल छोड़ने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सर्विस भी शुरू की गई है इस एंबुलेंस सर्विस का उद्घाटन भी पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने पिछले सप्ताह किया था।

शहर में एंबुलेंस सर्विस वाले कोरोना मरीजों को हस्पताल छोड़ने के लिए मनमर्जी के रेट वसूल रहे थे जिसके बाद चंडीगढ़ कांग्रेस सुभाष चावला ने पवन बंसल से सलाह मशवरा करके निशुल्क एंबुलेंस सर्विस को शुरू किया चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से शुरू की गई एंबुलेंस सर्विस का हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रशंसा की है। जिससे चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान पवन बंसल ने जरूरतमंद लोगों को राशन की किट भी बांटी थी। कांग्रेस प्रवक्ता सतीश कैंथ ने भी पवन बंसल को रिलीफ टास्क फोर्स का राष्ट्रीय स्तर पर सदस्य बनाए जाने पर सोनिया गांधी का धन्यवाद किया है।उनका कहना है कि बंसल पहले की तरह इस जिम्मेवारी को भी बखूबी तरीके से निभाएंगे। मालूम हो कि पवन बंसल शहर से 5 बार सांसद रह चुके हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.