Move to Jagran APP

चंडीगढ़ कांग्रेस ने मास्क और सैनिटाइजर बांट मनाया स्वतंत्रता दिवस

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जो लोग स्वतंत्रता संग्राम के समय देशहित के विरोध में खड़े रहे वे आज भारत पर शासन कर रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 05:19 PM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस ने मास्क और सैनिटाइजर बांट मनाया स्वतंत्रता दिवस
चंडीगढ़ कांग्रेस ने मास्क और सैनिटाइजर बांट मनाया स्वतंत्रता दिवस

चंडीगढ़, जेएनएन। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय ध्वज लहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर बोलते हुए बंसल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को वास्तविक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी कांग्रेस पार्टी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों कुर्बानियों के कारण मिली है।

loksabha election banner

अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जो लोग ब्रिटिश शासन के दौरान हमेशा देशहित के खिलाफ खड़े रहे और स्वतंत्रता संग्राम में जिनकी कोई भूमिका नहीं रही, वे आज भारत पर शासन कर रहे हैं और दूसरों को देशभक्ति का प्रमाणपत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 74वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर 'देश का धरोहर' नामक एक ऑनलाइन वीडियो अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर वैकल्पिक दिन पर एक नया वीडियो जारी किया जाएगा जो देश की उपलब्धियों और स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस पार्टी की भूमिका की जानकारी देगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे।

छाबड़ा ने कहा कि वर्ष 2020 देश के लिए एक कठिन वर्ष है क्योंकि मोदी सरकार की नाकामियों और जनविरोधी फैसलों व कोरोनो वायरस महामारी की अनदेखी के कारण देशवासी भारी मुश्किलों का सामना कर रहे है। हमेशा की तरह कांग्रेस समस्याओं से मौजूदा सरकार को अवगत कराती रही लेकिन सरकार आम आदमी के गंभीर मुद्दों को दरकिनार करती रही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को उस विरासत पर गर्व महसूस करना होगा जो भारत ने पिछले 73 वर्षों में बनाई है और जिसके कारण भारत एक महाशक्ति बना। बिडंबना है कि मोदी सरकार की गलत सोच व नीतियों से आज देश बहुत गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। हम सभी को इससे बचना होगा और देश को भी बचाना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.