विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में एक नवंबर को महारैली, चंडीगढ़ कांग्रेस ने कसी कमर; हजारों कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:13 PM (IST)

चंडीगढ़ कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए 1500 कार्यकर्ताओं को जुटाने का ...और पढ़ें

महारैली में चंडीगढ़ से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता। (सांकेतिक फोटो)

महारैली में चंडीगढ़ से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. महारैली में 1500 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य।

  2. लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता पर जोर।

  3. वोट चोरी पर जनजागरण अभियान चलेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एक नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित महारैली में शहर से 1500 कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सोमवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एआईसीसी महासचिव एवं चंडीगढ़ प्रभारी रजनी पाटिल और एआईसीसी आब्जर्वर आरएस बाली विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को रैली के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लक्की ने कहा कि यह लड़ाई केवल वोट बचाने की नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर महारैली को सफल बनाने की अपील की।

रजनी पाटिल ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि रैली की सफलता के लिए अनुशासन, एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे।