Move to Jagran APP

जीवन में आगे बढ़ने की लड़कियों में अपार संभावनाएं : कौर

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में ग‌र्ल्स इंडिया प्रोजेक्ट के तत्वावधान में चंडीगढ़ चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (सीसीपीसीआर) ने एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:42 PM (IST)
जीवन में आगे बढ़ने की लड़कियों में अपार संभावनाएं : कौर
जीवन में आगे बढ़ने की लड़कियों में अपार संभावनाएं : कौर

जासं, चंडीगढ़ : राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में ग‌र्ल्स इंडिया प्रोजेक्ट के तत्वावधान में चंडीगढ़ चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (सीसीपीसीआर) ने एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के 25 सरकारी और 25 निजी स्कूलों ने हिस्सा लिया। सभी 50 स्कूलों ने प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए आने वाले दिनों के लिए रोड मैप की घोषणा की। सीसीपीसीआर अध्यक्ष हरजिदर कौर ने कहा कि लड़कियां समाज का एक अनिवार्य वर्ग हैं। लड़कियों में जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं होती हैं। इसलिए उन्हें आसमान में उड़ने के लिए पंख देने जरूरी है। ग‌र्ल्स इंडिया प्रोजेक्ट के माध्यम से सीसीपीसीआर ने भाग लेने वाले स्कूलों के सहयोग से छात्राओं को नई ऊंचाइयां देने के लिए काफी प्रयास किया है। पंजाब यूनिवर्सिटी के महिला अध्ययन और विकास केंद्र से प्रो. पैम राजपूत (एमेरिटस) ने सीसीपीसीआर की शुरुआत की सराहना की। उन्होंने कहा कि लड़कियों के सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास करने के साथ-साथ लड़कों को शिक्षित करना भी महत्वपूर्ण है। ऐसा करने से लड़कों की रूढ़ीवादी मानसिकता को बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसे स्कूल स्तर पर शुरू किया जा सकता है।

loksabha election banner

प्रो. राजपूत ने बताया कि महामारी के दौरान घरेलू हिसा, बाल शोषण के मामलों में वृद्धि हुई है। छात्राओं के ड्रॉपआउट अनुपात में भी वृद्धि हुई है। इसलिए हम सभी को वंचित लड़कियों को सहायता प्रदान करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास करना चाहिए। रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष नीना सिंह और द हेल्पिग हैंड्स की समन्वयक वंदना अग्रवाल ने कानूनी अधिकारों और अन्य संवैधानिक प्रावधानों के बारे में लड़कियों को जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.