विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के सेक्टर 32-डी में केमिस्ट शॉप पर छापा, 87 हजार की दवाएं जब्त; संचालक को नोटिस

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:10 PM (IST)

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर 32-डी स्थित पम्मी मेडिकोज पर छापा मारकर दवाएं जब्त कीं और संचालक को नोटिस जारी ...और पढ़ें

सेक्टर 32-डी स्थित मेेडिकल शॉप पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

 सेक्टर 32-डी स्थित मेेडिकल शॉप पर स्वास्थ्य विभाग का छापा। 

HighLights

  1. टेपेंटाडोल, जोलपिडेम और अल्प्राज़ोलम युक्त गोलियां मिली।

  2. नशा मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई।

  3. दवाओं के रिकॉर्ड और भंडारण में गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नशा मुक्त अभियान के तहत चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर 32-डी स्थित पम्मी मेडिकोज पर छापा मारकर 87 हजार रुपये की दवाएं जब्त की हैं। संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई सोमवार को स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ के मार्गदर्शन और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सुमन सिंह के निर्देश पर की गई।इस मामले में हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी, जिसके बाद औषधि निरीक्षक अमित लखनपाल ने थाना सेक्टर-34 की पुलिस टीम के साथ मेसर्स पम्मी मेडिकोज पर छापा मारा।

दुकान पर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। संचालक दवाओं की खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। जीवनरक्षक दवाओं के भंडारण संबंधी शर्तों का भी उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नौ प्रकार की दवाएं जब्त की।

जब्त दवाओं में टेपेंटाडोल, जोलपिडेम और अल्प्राज़ोलम युक्त कुल 100 गोलियां, गर्भावस्था के चिकित्सकीय समापन की दो एमटीपी किट औरकमरे के तापमान पर रखी गईं इंसुलिन की 40 पहले से भरी हुई सिरिंज (प्री-फिल्ड सिरिंज) जब्त की गईं, जबकि इन्हें फ्रिज में एक निश्चित तापमान पर रखना अनिवार्य होता है।

सैंपल जांच के लिए भेजे

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जब्त की गई सभी दवाओं की कीमत लगभग 87 हजार रुपये है। सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। दुकान संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों ने कहा कि नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और जीवनरक्षक दवाओं के गलत भंडारण को लेकर विभाग सख्त है और कार्रवाई जारी रहेगी।