चंडीगढ़ में हाॅस्टल में सोती छात्राओं के वीडियो बनाए, छात्रा के मोबाइल फोन में मिले; केयरटेकर-सिक्योरिटी गार्ड हटाए
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी (सीसीईटी) के गर्ल्स हॉस्टल में सोती हुईं छात्राओं के वीडियो बनाने का मामला सामने ...और पढ़ें

एक छात्रा के मोबाइल फोन में करीब 15 वीडियो मिलने का आरोप। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी का मामला।
छात्राओं की शिकायत पर केयरटेकर और सिक्योरिटी गार्ड हटाए।
निजी वीडियो बनाने और धमकी देने के आरोपों की जांच जारी।
मनोज बिष्ट, चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (सीसीइटी) के गर्ल्स हाॅस्टल में सोती हुईं छात्राओं के वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छात्राओं ने बताया कि एक छात्रा के मोबाइल फोन में करीब 15 वीडियो मिले हैं।
सोमवार को यह मामला पुलिस तक पहुंचा। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि हाॅस्टल में धमकी, अभद्र व्यवहार, चरित्र पर टिप्पणी और निजी वीडियो बनाए जाने की घटनाएं हुई हैं। प्रथम से चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी।
शिकायत में कहा गया है कि छात्राओं की सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर चिंता है। छात्राओं ने मांग की है कि उनके बयान गोपनीय तरीके से दर्ज किए जाएं और सीसीटीवी फुटेज समेत डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए।
मामला संज्ञान में आने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं, काॅलेज प्रशासन ने केयरटेकर और सिक्योरिटी गार्ड को हटा दिया है। एक छात्रा के माफीनामे को भी स्वीकार कर लिया गया है।
