चंडीगढ़ में तेज रफ्तार गाड़ी पलटी, ड्राइविंग कर रहे युवक को खरोंच तक नहीं आई, कुछ ही देर बाद रफूचक्कर
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में रविवार रात तेज रफ्तार फोर्ड ईको-स्पोर्ट गाड़ी डिवाइडर पर पलट गई। लोगों की मदद से गाड़ी ...और पढ़ें
HighLights
सेक्टर-9 में तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर पर पलटी।
लोगों ने मदद की, चालक को कोई चोट नहीं आई।
गाड़ी सीधी होते ही चालक मौके से फरार हो गया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अचानक से गाड़ी पलटी। लोग मदद के लिए दौड़े और गाड़ी को सीधा किया। ड्राइविंग कर रहे युवक को खरोंच तक नहीं आई और कुछ ही सेकंड में वह रफूचक्कर हो गया। यह घटना सेक्टर-9 में हुई।
रविवार रात करीब साढ़े दस फोर्ड ईको-स्पोर्ट डिवाइडर पर पलट गई। गाड़ी की रफ्तारअधिक थी। इस दौरान लोग एकत्रित हो गए। उन्हें लगा कि ड्राइवर बुरी तरह घायल हुआ होगा। लोगों की भीड़ देख ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक गाड़ी से बाहर निकला।
उसे एक भी खरोंच नहीं आई थी। लोगों ने गाड़ी को सीधा किया तो युवक ने गाड़ी में बैठते ही सेल्फ मारी। गाड़ी स्टार्ट हो गई। कुछ ही सेकंड में युवक गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। लोगों ने शुक्र मनाया कि बड़ा हादसा होने से बच गया
