विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल से चंडीगढ़ के क्लब में पार्टी करने आए, लौटते समय चौक पर चढ़ा दी गाड़ी; एयरबैग खुलने से बची जान

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:48 AM (IST)

करनाल से चंडीगढ़ पार्टी करने आए चार युवकों की गाड़ी लौटते समय ओवरस्पीड के कारण चौक पर चढ़ गई। हादसे ...और पढ़ें

7/8-19/26 के चौक हुआ हादसा।

7/8-19/26 के चौक हुआ हादसा।

HighLights

  1. 7/8-19/26 के चौक पर हादसा।

  2. ओवरस्पीडिंग में थी किया गाड़ी।

  3. युवकों का मेडिकल करवाया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। करनाल से चंडीगढ़ के क्लब में पार्टी करने आए चार युवकों के साथ लौटते समय हादसा हो गया। ओवरस्पीड की वजह से किया गाड़ी चौक पर चढ़ गई। युवकों को मामूली चोटें आई। हादसा रविवार तड़के हुआ।

बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय अरुण, 32 वर्षीय बनी, 28 वर्षीय कुलदीप व एक अन्य शनिवार को चंडीगढ़ आए थे। यहां उन्होंने क्लब में पार्टी की। जब घर जाने लगे तो उनकी गाड़ी 7/8-19/26 के चौक से टकराई।

कार की स्पीड इतनी ज्यादा था कि चौक पर लगी ग्रिल को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को सेक्टर-16 के अस्पताल में पहुंचाया। कार को अरुण चला रहा था।

एयरबैग खुलने से युवकों को ज्यादा चोटें नहीं आई। पुलिस ने युवकों का मेडिकल करवाया है। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे।