Move to Jagran APP

चंडीगढ़ व्यापार मंडल की मांग, सुबह 10 से शाम आठ बजे तक खुले मार्केट, Night Curfew खत्म करे प्रशासन

चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर मांग की है कि शहर की मार्केट्स खोलने के समय को बढ़ाया जाए। दुकानों की समय सीमा को सुबह 10 से रात आठ बजे तक किया जाए। वहीं नाइट कर्फ्यू को भी खत्म किया जाए।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 09:13 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 09:13 AM (IST)
चंडीगढ़ व्यापार मंडल की मांग, सुबह 10 से शाम आठ बजे तक खुले मार्केट, Night Curfew खत्म करे प्रशासन
चंडीगढ़ के व्यापारियों ने दुकानों की टाइमिंग बढ़ाने और नाइट कर्फ्यू खत्म करने की मांग की है।

चंडीगढ़, जेएनए। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर मांग की है कि तत्काल प्रभाव से पहले की तरह दुकानें खोलने की मंजूरी दी जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। सोमवार दोपहर बाद पता चलेगा कि प्रशासन दुकानों की समय सीमा में क्या बदलाव करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रशासन अब तीन की बजाय छह बजे तक दुकानें खुली रखने की मंजूरी दे सकता है जबकि व्यापारी आठ बजे तक की मांग कर रहे हैं। व्यापारी वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने की भी मांग कर रहे हैं।

loksabha election banner

इसके साथ ही व्यापार मंडल ने व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के लिए वैक्सीन में प्राथमिकता देने की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह और महासचिव संजीव चड्ढा का कहना है कि सोमवार को होने वाली प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की बैठक से व्यापारियों को कई राहतें मिलने की भी उम्मीद है। चरणजीव सिंह और संजीव चड्ढा का कहना है कि अब कोरोना के मामले भी शहर में काफी कम हो गए है ऐसे में अब दुकानें सुबह 10 से रात आठ बजे तक खोलने की मंजूरी दी जाए ताकि अब व्यापार बढ़ सके। मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सहूजा का कहना है कि सभी व्यापारी कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को सेक्टर-44 में वैक्सीनेशन का विशेष कैंप व्यापारियों, उनके परिवार ओर स्टाफ के लिए लग रहा है। इसका आयोजन पूर्व अध्यक्ष अनिल वोहरा की ओर से किया जा रहा है।

सेक्टर-17 की ट्रेडस एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने कहा है कि चंडीगढ़ में अब कोरोना केसों में कमी आई है, शहर की स्थिती में अब सुधार हो रहा है। प्रशासन को इन हालात को ध्यान में रखते हुए शहर में अब दुकानों को समयबद्ध तरीके से ढील देते हुए हुए समय में बदलाव कर देना चाहिए। दुकानों को खोलने का समय अब सुबह 10 से शाम 8 बजे तक करने के लिए कहा है।

जनरल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा वीकेंड लाकडाउन किया जाए खत्म

चंडीगढ़ जनरल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन से दुकानदारी के समय मे बदलाव के साथ साथ वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि चंडीगढ़ में अब कोरोना केसों में कमी आई है, स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रशासन को इन हालात को ध्यान में रखते हुए शहर में अब दुकानों को समयबद्ध तरीके से ढील देते हुए हुए समय मे बदलाव कर देना चाहिए। दुकानों को खोलने का समय अब सवेरे 9 से शाम 7 बजे तक करने के लिए कहा है। रविंदर सिंह बिल्ला ने सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन अपील की है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए दुकानदारों के बिजली और पानी के बिल, प्रॉपर्टी टैक्स छह महीने के लिए माफ किया जाये। इसके अलावा दुकानदारों के पास काम कर रहे कर्मियों की तन्ख्वाह सरकार अपने वेलफेयर बोर्ड से दे, ताकि दुकानदार फिर से सृजित हो सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.