चंडीगढ़ में नशा तस्करों के मकानों पर चला बुलडोजर, अभी 18 की बनी सूची; जारी रहेगी कार्रवाई
चंडीगढ़ प्रशासन ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है, जिसके तहत रविवार को उनके अवैध मकानों पर ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में नशा तस्करों के मकानों पर चलाया बुलडोजर।
HighLights
चंडीगढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू।
नियमों के अनुसार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के आदेश का पालन।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नशा बेचने वालों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन ने पहली बार बड़ी कार्रवाई शुरू की है। नशा तस्करों के मकानों पर रविवार को बुलडोजर चलाया गया।
पुलिस ने 18 नशा तस्करों के मकानों की सूची प्रशासन को सौंपी है। प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माणों को लेकर नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। रामदरबार में एक साथ 18 मकानों पर कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर भी हलचल है। प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने हर विभाग को नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के निदेशक जारी किए हुए हैं।
