Move to Jagran APP

पीएम मोदी का जन्मदिन सप्ताहभर मनाएगी चंडीगढ़ भाजपा, दिव्यांगों में बांटी जाएंगी साइकिल; लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर

17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। चंडीगढ़ भाजपा ने 14 सितंबर को सेवा सप्ताह की शुरुआत करने का फैसला लिया है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 01:31 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 01:31 PM (IST)
पीएम मोदी का जन्मदिन सप्ताहभर मनाएगी चंडीगढ़ भाजपा, दिव्यांगों में बांटी जाएंगी साइकिल; लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर
पीएम मोदी का जन्मदिन सप्ताहभर मनाएगी चंडीगढ़ भाजपा, दिव्यांगों में बांटी जाएंगी साइकिल; लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर

चंडीगढ़, जेएनएन। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने की चंडीगढ़ भाजपा ने पूरी तैयार कर ली हैं। भाजपा ने इस बार मोदी का जन्मदिन पूरा एक सप्ताह मनाने का फैसला लिया हैं, जिसे सेवा सप्ताह का नाम दिया गया है। हाईकमान के निर्देश पर चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बना ली है। जिसमें सबसे बड़ा काम भाजपा की ओर से 70 दिव्यांग लोगों को साइकिल बांटने की है। इसके अलावा रक्तदान, प्लाजमा शिविर के अलावा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

loksabha election banner

भाजपा ने 14 सितंबर को सेवा सप्ताह की शुरुआत करने का फैसला लिया है। 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसके साथ ही वृद्धाश्रमों, अस्पतालों और अनाथालयों में मरीजों व जरूरतमंदों को फल का वितरण भी किया जाएगा। हर बूथ में पौधोरोपण के कार्यक्रम किए जाएंगे। पार्टी के हर विंग और युवा मोर्चा को भी अलग अलग कार्यक्रम करने की जिम्मेवारी दी गई है।

इसके अलावा स्व्च्छता अभियान भी चलाएं जाएंगे। गांव, कालोनियों और शहर में 70 जगह सफाई का कार्यक्रम किया जाएगा।जिसमे हर वार्ड पार्षदों को जिम्मेवारी दी जाएगी। इसके साथ ही 17 सितंबर को एक वर्चुअल जन रैली का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें शहर के समाज से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को मुख्य प्रवक्ता बनाया जाएगा।

इस बार चंडीगढ़ भाजपा घर में बैठे बच्चों को भी कार्यक्रमों में शामिल करना चाहती है। क्या कार्यक्रम किया जा सकता है। इस बारे में पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद ने अन्य नेताओं को प्लानिंग बनाने के लिए कहा गया है।हर कार्यकर्ता और नेताओं का इस सेवा सप्ताह में शामिल होना अनिवार्य है।

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि हाईकमान के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा।सेवा सप्ताह के तौर पर चंडीगढ़ भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे।उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रमों में क्या क्या किया जाए इस संबंध में हर दिन पार्टी नेताओं की वर्चुअल बैठक की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.