Move to Jagran APP

कृषि कानूनों के समर्थन में मंगलवार सुबह भाजपा निकालेगी ट्रैक्टर रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल

भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि ट्रैक्टर रैली सेक्टर-32 31 29 ट्रिब्यून चौक सेक्टर-30 20 22 23 24 15 मार्केट 16 37 से होते हुए सेक्टर-34 पर समाप्त होगी। इसमें 300 से अधिक किसान शामिल होंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 09:26 PM (IST)
कृषि कानूनों के समर्थन में मंगलवार सुबह भाजपा निकालेगी ट्रैक्टर रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल
भाजपा किसान मोर्चा की रैली सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय कमलम् से शुरू होकर सेक्टर-34 में समाप्त होगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। किसान कानूनों के समर्थन में गांवों के किसान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर के नेतृत्त्व में मंगलवार को ट्रेक्टर रैली निकालेंगे। यह रैली सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय कमलम् से शुरू होकर सेक्टर-34 में समाप्त होगी। 

loksabha election banner

भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि यह ट्रैक्टर रैली सेक्टर-32, 31, 29, ट्रिब्यून चौक, सेक्टर-30, 20, 22, 23, 24, 15 मार्केट, 16, 37 से होते हुए सेक्टर-34 पर समाप्त होगी। इसमें 300 से अधिक ट्रैक्टरों पर किसान बिल के समर्थन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बेवजह गरीब किसानों को बरगला कर सियासी रोटियां सकने में लगे हैं।

सिर्फ मोदी सरकार ने ली किसानों की सुध

सूद ने कहा कि आज अगर किसानों की किसी ने सुध ली तो वो मोदी सरकार ने ली। किसानों के खातों में पैसा डलवाने का काम भी मोदी सरकार ने किया। अब उनकी आय को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार कानून लेकर आई है। आखिर किस मंशा से विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता भली भांति जानती है कि कौन जनता और किसानों का हितैषी है। सूद ने कहा कि इस नए कृषि कानूनों से सभी किसानों का भला होने वाला है। रैली के आयोजन में लगे पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दीदार सिंह ने बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने वाले इस बिल के सकरात्मक परिणाम आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.