चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट; हैंड ग्रेनेड फेंका गया, गाड़ियों-दीवारों पर निशान
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका हुआ। धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया और जमीन ...और पढ़ें
HighLights
पुलिस ने पूरा इलाका सील कर चलाया सर्च ऑपरेशन।
पंजाब भाजपा कार्यालय की तरफ जाने वाली रोड बंद।
भाजपा कार्यालय की इमारत के शीशे भी टूटे।
जागरण संवाददता, चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा के कार्यालय के बाहर बुधवार शाम को धमाका हुआ। हैंड ग्रेनेड फेंका गया, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। दीवारों पर भी निशान पड़ गए।
वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। भाजपा कार्यालय वाली सड़क को बंद कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में धमाके के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद जमीन पर गहरे निशान देखे गए, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। एसएसपी भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी
वहीं, पंजाब भाजपा नेता विनीत जोशी का कहना है कि जोरदार धमाका हुआ जिससे भाजपा कार्यालय की इमारत के शीशे भी टूट गए। आसपास जो गाड़ियां खड़ी हुई थी उनके शीशे टूटे हैं।
