Move to Jagran APP

केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले चंडीगढ़ भाजपा नेता, गांवों में लाल डोरे की समस्या के समाधान की मांग की

चंडीगढ़ के गांवों में सबसे बड़ी समस्या लाल डोरा की है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और सचिव तेजेंद्र सिंह सरां ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और समस्या का हल करवाने की मांग की।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 09:53 AM (IST)
केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले चंडीगढ़ भाजपा नेता, गांवों में लाल डोरे की समस्या के समाधान की मांग की
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट करते रामवीर भट्टी और सचिव तेजेंद्र सिंह सरां।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के गांवों में लाल डोरे का मामला केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष उठा है। इस समय शहर में लाल डोरा का बड़ा मामला है। लाल डोरे के बाहर के निर्माण को अवैध माना जाता है। प्रशाासक वीपी सिंह बदनौर ने भी अधिकारियों ने इस पर नीति बनाने के लिए कहा है। नगर निगम चुनाव में भी यह मामला गरमाएगा। इससे पहले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने यह मामला सुलझाने का दावा किया था। भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और सचिव तेजेंद्र सिंह सरां ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर गांवों की समस्याओं पर चर्चा की। गांववासियों को पेश आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए निवेदन किया गया।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और सचिव तजेंद्र सिंह सरां ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर चंडीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में लाल डोरा की सीमा को बढ़ाए जाने, ग्रामीण क्षेत्र की पेरीफेरी में किए गए निर्माण को नियमित किए जाने, गांवों में सड़क, गली पक्की किए जाने, सीवरेज, पीने के पानी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाए जाने और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि का कलेक्टर रेट बढ़ाए जाने जैसी समस्याओं के बारे चर्चा की। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रशासक से बात कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

आइटी विभाग सह प्रमुख नियुक्त

भाजपा के सोशल मीडिया विभाग प्रमुख राजेश जसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद की सहमति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की। शिवम् बंसल, अभय कुमार झा और  लैरिस गाबा को आइटी विभाग सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। जबकि अंकित अरोड़ा, नवनीत शर्मा, वंश नरवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है और शुभम वशिष्ठ कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग प्रमुख जसवाल ने आशा व्यक्त की है कि नए सोशल मीडिया विभाग टीम की नियुक्ति से पार्टी संबंधी कार्यों में नए संचार का विकास होगा। पार्टी की गतिविधियों को नए आयाम मिलेंगे। नव नियुक्त सोशल मीडिया विभाग टीम के सदस्य पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और पार्टी को उनके अनुभव का लाभ अवश्य मिलेगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.