चंडीगढ़ भाजपा ने वार्ड नंबर-26 और 28 की मंडल कार्यकारिणी का किया गठन, इन्हें सौंपा कार्यभार
नगर निगम चुनाव को देखते हुए चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। ऐसे में अब पार्टी की ओर से वार्ड नंबर-26 और 28 की मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर जो मंडल और प्रकोष्ठ खाली पड़े हैं उनकी भर्ती शुरू कर दी है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी को अपने अधीन आने वाली इकाइयों की भर्ती करने के लिए कहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर जिला के अंतर्गत वार्ड नंबर 28 मलोया के मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी और वार्ड नंबर-26 डड्डूमाजरा के मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने जिला प्रभारी आशा जसवाल और जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया की सहमति से मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की।
वार्ड नंबर-28 के मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने उदयराज यादव, जोगिंदर यादव और पूनम कश्यप को उपाध्यक्ष, दीनानाथ चौहान और रमेश शर्मा को महासचिव, प्रेमवती, सरिता और ललिता तिवारी को सचिव, जीत सिंह को कोषाध्यक्ष, सुरिंदर भाटिया को कार्यालय सचिव, सुक्खा को सह कार्यालय सचिव, वासुदेव शर्मा को प्रेस सचिव राजू राजपूत को सोशल मीडिया संयोजक और राजेश कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया।
वार्ड नंब-26 के मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सोनू चनालिया, सोहन सिंह और प्रिंस शर्मा को उपाध्यक्ष, सतबीर कुमार और दिनेश चौहान को महासचिव, हेमा राजपूत, सिंदर कौर और सोमपाल को सचिव, रवि बोध को कोषाध्यक्ष और शुभम राजपूत को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया । उपरोक्त सभी नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों की नियुक्ति पर ज़िला अध्यक्ष रविंदर पठानिया ने सभी को बधाई प्रदान की और कहा कि इन सब की नियुक्ति से मण्डल नंबर28 और मंडल नंबर 26 में पार्टी और अधिक सुदृढ़ होगी।
ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी भी किए नियुक्त
ओबीसी मोर्चा चंडीगढ़ के अध्यक्ष नाथीराम मेहरा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश मेहरा, महामंत्री रजिंदर बग्गा ने जिला झांसी की रानी के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की | जिला अध्यक्ष संजीव कनौजिया को लगाया गया ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री रवि कुमार और अमित कुमार को नियुक्त किया गया ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन, संदीप कुमार, सपन और रवि को नियुक्त किया गया ओबीसी मोर्चा जिला सचिव राकेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार और सन्नी गिल को नियुक्त किया गया। कार्यालय सचिव अभिजीत, प्रेस सचिव अक्षय कुमार और मीडिया सलाहकार नितिन को नियुक्त किया है।