Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा ने बंद की मोदी रसोई, 52 दिनों से 12 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया मुफ्त खाना

चंडीगढ़ भाजपा द्वारा सेक्टर-33 स्थित पार्ट कार्यालय कमलम में चलाई जा रही मोदी रसोई को अब बंद कर दिया गया है। इस रसोई से कोरोना संक्रमित मरीजों को मुफ्त भोजन की सुविधा मुहैया करवाई जा रही थी। 52 दिनों तक चली इस रसोई से 12269 खाने के पैकेट पहुंचाए गए।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 11:26 AM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा ने बंद की मोदी रसोई, 52 दिनों से 12 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया मुफ्त खाना
चंडीगढ़ भाजपा द्वारा चलाई जा रही मोदी रसोई को रविवार को बंद कर दिया गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ भाजपा द्वारा सेक्टर-33 स्थित पार्ट कार्यालय कमलम में चलाई जा रही मोदी रसोई को अब बंद कर दिया गया है। इस रसोई से कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिवार वालों को भोजन की सुविधा मुहैया करवाई जा रही थी। बीते करीब दो महीनों से लगातार रसोई में खाना पकाया जा रहा था और संक्रमितों के घर तक भोजन पहुंचाया भी जा रहा था। 

loksabha election banner

बीते 52 दिन से जारी भोजन सुविधा को रविवार को बंद कर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, मेयर रविकांत शर्मा सहित कई पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष जतिंद्र मल्होत्रा, राजिंदर शर्मा, मन्नू भसीन, डॉ नरेश पांचाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन, किसान मोर्चा अध्यक्ष दीदार सिंह और अन्य कार्यकर्ता  उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चंडीगढ़ भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन पार्ट 2 के तहत 23 अप्रैल को सेक्टर-33 स्तिथ प्रदेश कार्यालय कमलम में मोदी रसोई की शुरुआत की गई थी। रसोई से संक्रमित परिवारों को मुफ्त खाना पहुंचाया जा रहा था। 52 दिनों तक चली इस रसोई से 315 परिवारों के 1150 व्यक्तियों व अन्य लोगों तक 12,269 खाने के पैकेट पहुंचाए गए।

इन्हें किया गया सम्मान

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने रसोई के सफल संचालन के लिए महामंत्री रामवीर भट्टी के साथ इस कार्य में उनके सहयोगी रहे देवी सिंह, शक्ति प्रकाश देवशाली, नेहा अरोड़ा, संजीव ग्रोवर, बलविंदर सिंह, जसमन प्रीत सिंह, सुनीता धवन, साकेत सहित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और आर्थिक सहयोग के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम गर्ग का सम्मान भी किया। अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सेवा ही संगठन  को सर्वोपरि मानकर सेवा कार्य में लगी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले वर्ष भी जहां लाखों लोगों तक खाना पहुंचाने का कार्य किया उसी तरह इस वर्ष भी हजारों लोगों को खाना पहुंचा कर सेवा कार्यों को अंजाम दिया है। अब पार्टी का ध्यान वैक्सीनेशन की तरफ विशेष रूप से रहेगा और यह यह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के प्रत्येक व्यक्ति की वैक्सीनेशन हो ताकि इस करोना महामारी से निजात पाई जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.