विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में एप बेस्ड बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक का विरोध, रोजगार के लिए बारिश में राइडर्स का प्रदर्शन

Published: Mon, 28 Sep 2026 01:14 PM (IST)

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ऐप-आधारित बाइक टैक्सी सेवाओं पर प्रतिबंध के विरोध में राइडर्स ने प्रदर्शन किया। रोजगार प्रभावित होने के ...और पढ़ें

ट्रिब्यून चौक पर खड़े होकर प्रदर्शन करते बाइक राइडर्स।

ट्रिब्यून चौक पर खड़े होकर प्रदर्शन करते बाइक राइडर्स।

HighLights

  1. चंडीगढ़ प्रशासन ने एप बेस्ट बाइक टैक्सी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया है।

  2. वर्ल्ड बाइक डे पर राइडर्स ने रोजगार के लिए भारी बारिश में प्रदर्शन किया।

  3. राइडर्स ने प्रशासन से सेवाएं बहाल करने की मांग की, ज्ञापन सौंपा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने एप बेस्ड बाइक टैक्सी सेवाओं की निजी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसके विरोध में बाइक राइडर्स धरने-प्रदर्शन कर हैं। सोमवार को भी वर्ल्ड बाइक डे के अवसर पर राइडर्स ने मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया।

तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स अपनी बाइक लेकर ट्रिब्यून चौक पर पहुंचे। मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी रही। एप बेस्ड बाइक राइडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष साहिल ने कहा कि एप-बेस्ड बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हुआ है।

उनके सामने बाइक की किश्तें चुकाने और परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान राइडर्स ने प्रशासन से उनकी सेवाएं दोबारा शुरू कराने की मांग की। राइडर्स ने तय किया था कि वे अपनी बाइक की चाबियां लेकर एसटीएम कार्यालय पहुंचेंगे और अधिकारियों को चाबियां सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में Ola और InDrive के बाद अब Uber-Rapido पर भी बैन, छह माह के लिए लाइसेंस निलंबित

हालांकि, तेज बारिश के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में रोकना पड़ा और वे बाइक्स पर ही एसटीए कार्यालय रवाना हुए और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा ।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से प्रशासन से अपनी समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी सेवाएं बहाल नहीं की गईं तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।