विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत, चंडीगढ़ में रविवार को खुलेंगे बैंक; सोमवार से तीन दिन कामकाज ठप

Published: Thu, 24 Sep 2026 01:52 PM (IST)

बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर रविवार को बैंक ...और पढ़ें

तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खोलने का फैसला। (एआई जनरेटेड फोटो)

तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खोलने का फैसला। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. बैंक 27 सितंबर रविवार को ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे।

  2. आरबीआई ने तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले यह मंजूरी दी।

  3. चंडीगढ़ में बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

बलवान करिवाल, जागरण। बैंक कर्मचारियों की ओर से प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 27 सितंबर रविवार को बैंक शाखाएं खोलने की मंजूरी दे दी है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार को सामान्य रूप से काम करेंगे। आरबीआई ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को भी 27 सितंबर को संचालित करने की मंजूरी दी है।

यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि 26 सितंबर को चौथा शनिवार है और 28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।

ऐसे में रविवार को बैंक बंद रहने पर शनिवार से बुधवार तक नियमित शाखा सेवाओं पर असर पड़ता। अब रविवार को बैंक खोलकर ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अतिरिक्त मौका दिया गया है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल टालने की अपील भी की गई है। साथ ही जरूरी बैंकिंग सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

चंडीगढ़ में 500 से ज्यादा बैंक कर्मचारी कर चुके प्रदर्शन

बुधवार को सेक्टर-17 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर यूएफबीयू की ओर से प्रदर्शन किया गया था। इसमें 500 से ज्यादा बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यूएफबीयू के चंडीगढ़ संयोजक पी. अवरत ने कहा था कि कर्मचारी मजबूरी में हड़ताल कर रहे हैं और कई वर्षों से मांगों पर आश्वासन मिल रहा है।

यूनियन के अनुसार 28 से 30 सितंबर की हड़ताल की जाएगी। इस दौरान एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है।